सीएम योगी, घरों में घंटी और शंख बजाने को लेकर कही ये बात, देखें VIDEO 
उत्तर प्रदेश

सपा के गढ़ में सीएम योगी ने भरी हुंकार; शिवपाल-अखिलेश को बनाया निशाना, अब होगी जंग आर-पार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सपा के गढ़ मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने पहले मैनपुर को कई परियोजनाओं की सौगात सौंपी उसके बाद समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला भी बोला। यहां उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव को लेकर एक ऐसा दावा किया जिससे सूबे की सियासत में हलचल मचने वाली है।

अभिषेक सिंह

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सपा के गढ़ मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने पहले मैनपुर को कई परियोजनाओं की सौगात सौंपी उसके बाद समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला भी बोला। यहां उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव को लेकर एक ऐसा दावा किया जिससे सूबे की सियासत में हलचल मचने वाली है।

मैनपुरी में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि हाल ही में सबसे बड़ी भर्ती हुई। कोई शिकायत नहीं, कोई भ्रष्टाचार नहीं। 2017 से पहले हर नौकरी बिकती थी, नीलाम होती थी। चाचा-भतीजा माल में पार्टनर थे और जब ज्यादा वसूली होती थी तो भतीजा सब कुछ ले लेता था। उन्हें अपनी चिंता थी मैनपुरी या इटावा की नहीं। इन लोगों ने विदेश में टापू खरीद लिए होंगे, हमें तो उत्तर प्रदेश में रहना है। चाचा को धक्के खाने और लेटने की आदत है, लेकिन जनता धक्के नहीं खाएगी।

क्या बोले सीएम योगी

मैनपुरी के बरनाहल स्थित एके इंटर कॉलेज पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। योगी ने सभा में सपा पर जमकर हमला बोला। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा भी की। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में प्रदेश में बिना किसी भेदभाव और भ्रष्टाचार के काम हो रहे हैं। सीएम ने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या 2017 से पहले ऐसा होता था?

इशारों में चाचा-भतीजे पर हमला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और शिवपाल यादव का नाम लिए बिना उन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैनपुरी के लिए करीब 475 विकास परियोजनाओं की सौगात लेकर आए हैं। अब प्रदेश में दंगे, अपहरण, जमीन पर कब्जे नहीं होते और बहन-बेटियां पूरी तरह सुरक्षित हैं, कोई भी बहन-बेटियों की इज्जत से खेलने की हिम्मत नहीं कर सकता।

सपा करेगी पलटवार

सीएम योगी के इस बयान पर अभी तक समाजवादी पार्टी सुप्रीमो या फिर किसी अन्य नेता की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन जिस तरह से योगी आदित्यनाथ ने सपा के गढ़ में जाकर उसे ललकारा है उसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि सपा की तरफ से भी इस पर पलटवार किया जाएगा।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल