कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
उत्तर प्रदेश

आजम खान को स्टार प्रचारक बनाने के पीछे क्या है अखिलेश यादव की चाल, जेल से आएंगे बाहर या अंदर से ही करेंगे कमाल?

उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच अखिलेश यादव ने एक ऐसा दांव चला है जिसने बीजेपी के साथ-साथ राजनीति के जानकारों को भी चौंका दिया है।

अभिषेक सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीजेपी और सपा दोनों ही उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बेताब दिखाई दे रहीं है। इस बीच सपा ने एक ऐसा दांव चला है जिसने बीजेपी के साथ-साथ राजनीति के जानकारों को भी चौंका दिया है।

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. सपा की स्टार प्रचारक सूची में कई नाम हैं, लेकिन इस सूची में कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। सपा की ओर से जारी की गई सूची में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सपा सांसद राम गोपाल यादव, सपा नेता शिवपाल यादव, सपा सांसद डिंपल यादव और आजम खान का नाम भी शामिल है।

सपा की ओर से जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में पहला नाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव का है। हालांकि इस सूची में जेल में बंद आजम खान का नाम सबको चौंका रहा है। क्योंकि अब देखना यह है कि आजम खान जेल में हैं और समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार में किस तरह हिस्सा ले पाएंगे।

क्या है अखिलेश यादव की चाल

उपचुनाव के लिए सपा की तरफ से जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आजम खान के होने को सियासी पंडित अखिलेश यादव का बड़ा दांव बता रहे हैं। उनका कहना है कि आजम खान का नाम स्टार प्रचारकों में इसलिए शामिल किया गया है जिससे मुस्लिमों के बीच में यह संदेश पहुंच सके कि आजम भले ही जेल में हैं लेकिन पार्टी में उनकी अहमियत उतनी ही है।

वोटर्स के बीच में यह संदेश पहुंचाने का मकसद मुस्लिम वोटर्स खासकर आजम खान के समर्थकों को पूरी तरह से अपने पाले में रखना है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ने इसी के चलते आजम खान के जेल में होते हुए भी स्टार प्रचारक बनाया है। इस लिहाज से देखा जाए तो आजम जेल में रहते हुए भी सपा का काम कर देंगे।

लिस्ट में इन नेताओं का भी नाम

सपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव, सपा सांसद जया बच्चन, रामजी लाल सुमन, बाबू सिंह कुशवाहा, श्याम लाल पाल, लालजी वर्मा, हरेंद्र मलिक, अवधेश प्रसाद, नरेश उत्तम पटेल, माता प्रसाद पांडेय, इंद्रजीत सरोज, विशम्भर प्रसाद निषाद, राम अचल राजभर, कमाल अख्तर, ओम प्रकाश सिंह, शाहिद मंजूर, रामगोविंद चौधरी, जावेद अली खान, लालबिहारी यादव, राजाराम पाल, महबूब अली, देवेश शाक्य, जियाउर्रहमान बर्क, रामआसरे विश्वकर्मा, किरनपाल कश्यप, रमेश प्रजापति, राम औतार सैनी, रेखा वर्मा, अतुल प्रधान, त्रिभुवन दत्त, मिठाईलाल भारती, संजय कविता, आबिद रजा, मो. शकील अहमद कश्यप, राजपाल कश्यप और जुगुल किशोर बाल्मीकि का नाम शामिल है।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर