जर्मन शेफर्ड और कोबरा का वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

Viral News: कोबरा से जा भिड़ा जर्मन शेफर्ड...चंद मिनट में हुआ काम तमाम, Video में देखें कौन जीता

Viral Video: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में वफादारी और साहस की मिसाल पेश करते हुए 'बादल' नाम का एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता अपने मालिक और परिवार की रक्षा के लिए कोबरा से जाकर भिड़ गया।

अभिषेक सिंह

UP News: कुत्तों को सबसे वफादार जानवर माना जाता है। कहा जाता है कि वे अपने मालिकों के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। वफादारी और साहस की मिसाल पेश करते हुए बादल नाम का एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता अपने मालिक और परिवार की रक्षा के लिए कोबरा से भिड़ गया।

छानबे विकासखंड के बबुरा गांव में राणा सिंह के घर में अचानक एक कोबरा सांप घुस आया। बादल ने उसे देखते ही बिना देर किए सांप पर झपट्टा मार दिया। उसने कोबर को घर से खींचकर खेत तक पहुंचा दिया, जहां दोंनों की बीच भयंकर जंग देखने को मिली। इसके बाद जो कुछ हुआ वह इतिहास बन गया।

मालिक के लिए कुर्बान की जान

सांप से लड़ाई के दौरान, कोबरा ने बादल को तीन बार डसा। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, 'बादल' ने सांप को नहीं छोड़ा और अंततः सांप की लड़ाई में मौत हो गई। हालांकि, सांप को मारने के कुछ ही देर बाद, गंभीर रूप से घायल बादल ने भी दम तोड़ दिया। घर के मालिक राणा सिंह ने 'बादल' की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने पूरे परिवार की रक्षा की।

राणा सिंह ने बताया कि 'बादल' ने सांप को घर के अंदर से खदेड़कर खेत में पहुंचा दिया। वहां दोनों के बीच भीषण जंग देखने को मिली। बहादुर 'बादल' ने कोबरा को मार गिराया, लेकिन इस संघर्ष में सांप ने उसे तीन बार डसा, जिससे कुछ ही देर बाद दोनों की मौत हो गई। परिवार अपने पालतू साथी के जाने से गहरे सदमे में है।

सदमे में है पूरा परिवार

मालिक राणा ने कहा, "बादल सिर्फ एक कुत्ता नहीं था, वह परिवार का सदस्य था। आज, उसने सचमुच अपने नाम के अनुरूप दहाड़ लगाई और घर की रक्षा की।" बादल के जाने के बाद राणा का पूरा परिवार सदमे में है। साथ ही उसकी शौर्यगाथा भी गा रहा है।

'बादल' की मौत के बाद पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गांव वालों ने भी 'बादल' की बहादुरी और वफ़ादारी को नमन करते हुए कहा कि उसने एक सच्चे रक्षक होने का अर्थ समझाया। लोगों ने कहा कि मालिक की एक जान के लिए उसने अपनी जान कुर्बान कर दी।

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज

ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी