उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी में झुले में फंसी लड़की 
उत्तर प्रदेश

चलते झूले से अचानक गिरी बच्ची, किस्मत से बच गई जान, Video देख हो जाएंगे हैरान

इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि बच्ची ने गिरते समय झूले के एंगल को पकड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। इतना ही नहीं काफी देर तक बच्ची ऐसे ही झूले पर लटकी रही।

मनोज आर्या

लखनऊ: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को देख आपकी धड़कन भी तेज हो जाएगी। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की है। जहां रकेहटी में चल रहे ऐतिहासिक झोलहू बाबा मेले में एक बच्ची अचानक चलते झूले से नीचे गिरने लगती है, लेकिन वह बीच में ही झूले पर अटक जाती है। जैसे ही झूला थोड़ा चलता है तो बच्ची को देखकर आस-पास मौजूद लोगों में भगड़द और चीख-पुकार मच जाती है। इस वायरल वीडियो को देखकर आपके दिल की धड़कन भी तेज हो जाएगी।

जानकारी के अनुसार यह घटना लखीमपुर खीरी में निघासन क्षेत्र के रकहटी गांव में आयोजित झोलहू मेले का है। बताया जा रहा है कि मेले में प्रशासन की अनुमति के बिना ही झूला लगाया गया था। इस प्रशासनिक लापारवाही के कारण न केवल लोगों की जान को खतरा हो रहा है, बल्कि ये घटना मेले के आयोजकों की गैर-जिम्मेदाराना रवैये को भी उजागर कर रही है।

घटना का वायरल वीडियो

इस घटना के वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि बच्ची चलते झूले से अचानक गिर जाती है और झूले पर ही लटक जाती है। जब लोगों का ध्यान बच्ची पर जाता है तो पूरे मेले में हंगामा मच जाता है।

लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि बच्ची ने गिरते समय झूले के एंगल को पकड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। इतना ही नहीं काफी देर तक बच्ची ऐसे ही झूले पर लटकी रही। जैसे तैसे करके मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी जान बचाई और इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया। बता दें कि पुलिस और तहसील प्रशासन की मिलीभगत से झूले का संचालन किया जा रहा है। लोगों की सुरक्षा के लिए किसी प्रकार इंतजाम नहीं किया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन