अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज, फोटो- सोशल मीडिया  
उत्तर प्रदेश

विधानसभा विजन डॉक्यूमेंट पर नॉनस्टॉप चर्चा जारी, अखिलेश यादव का तंज, ‘सोती रही सरकार’

Vision Documents: उत्तर प्रदेश विधानमंडल में ‘विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश’ पर बुधवार से सदन में नॉनस्टॉप चर्चा जारी है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर बड़ा तंज कसा है।

प्रतीक पाण्डेय

Akhilesh Yadav Statement on Yogi Government: विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट में चर्चा के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा। अखिलेश यादव ने कहा कि सोती रही सरकार जागता रहा विपक्ष। उन्होंने सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव की दो वीडियो साझा की। जिसमें वह सो रहे हैं। वहीं एक वीडियो में विपक्ष जागते हुए दिखे। जिसमें सपा विधायक पंकज मालिक, कमाल अख्तर, फहीम, अतुल प्रधान, संग्राम यादव नजर आ रहे।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि ‘सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष’। भाजपा ने 24 घंटे का सदन चलाकर साबित कर दिया है कि वो प्रदेश चलाने में कितना पिछड़ गये हैं। इसीलिए चौबीसों घंटे काम करने की बात कर रहे हैं।

भाजपा सदन को तो अपनी इवेंटबाजी से दूर रखे: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बताए कि उसके मुखिया से लेकर मंत्री व कितने विधायक चौबीसों घंटे उपस्थित रहे। जनता 24 घंटे सदन चलाने के पीछे का तर्क पूछ रही है। दिन घटा के और घंटे बढ़ाकर सरकार क्या हासिल करना चाहती है। भाजपा कम-से-कम सदन को तो अपनी इवेंटबाजी से दूर ही रखे। रात भर जागकर भाजपाई खुद को क्या साबित करना चाहते हैं?

पूजा पाल ने की सरकार की तारीफ

सदन में सपा की बागी विधायक पूजा पाल ने भाजपा राज में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लागू करके मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया। इसके कारण अतीक अहमद जैसे अपराधी मारे गए। सब जानते हैं कि मेरे पति की हत्या किसने की मैं मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे न्याय दिलाया और मेरी बात तब सुनी जब किसी और ने नहीं सुनी’।

जेपीएस राठौर ने बताया ऐतिहासिक

मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि ऐतिहासिक सदन चला है। इतिहास के पन्नों में सदन की परिचर्चा दर्ज की जाएगी। मंथन के बाद जो अमृत निकल रहा है, उससे विकास की गाथाएं लिखी जाएंगी और उससे हमारी आने वाली पीढ़ियां भी प्रभावित होंगी। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने यूपी विधानसभा में 'विजन डॉक्यूमेंट 2047' पर 24 घंटे चल रही चर्चा पर कहा, ‘18 मंडल में अटल आवासीय विद्यालय खोलकर गरीब और कमजोर बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है।’

विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने विपक्ष पर जोरदार तंज कसते हुए कहा कि किसी और देश ने आस्तीन के सांप नहीं पाले हैं लेकिन हमने कई आस्तीन के सांप पाले हुए हैं।

आईएएनएस इनपुट के साथ

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?