विक्रेता का सब्जी पर थूकते हुए वीडियो वायरल 
उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर: रोटी के बाद अब सब्जी पर थूकते हुए विक्रेता का Video वायरल, पुलिस ने किया अरेस्ट

यूपी के बुलंदशहर जिले की अनूपशहर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक सब्जी विक्रेता का कथित तौर पर सब्जियों पर थूकने का वीडियो सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

राहुल गोस्वामी

बुलंदशहर : यूपी के बुलंदशहर जिले की अनूपशहर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक सब्जी विक्रेता का कथित तौर पर सब्जियों पर थूकने का वीडियो सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आज यानी रविवार को यह जानकारी दी।

वहीं सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुए एक वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सब्जी की दुकान पर बैठा हुआ है और सब्जियों पर थूक रहा है। मामले की जांच में सब्जी विक्रेता की पहचान थाना अनूपशहर क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती निवासी शमीम के रूप में हुई है। उसकी सब्जी मंडी में दुकान है।

UP की ख़बरों के लिए क्लिक करें अनूपशहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि 14 दिसंबर को एक वीडियो अनूपशहर पुलिस के संज्ञान में आया, जिसमें एक दुकानदार जिसकी मंडी में सब्जी की आढ़त है, वो बार बार थूक कर सब्जी को दूषित कर रहा है। जो की खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम का खुला उल्लंघन है और सब्जी खरीदने वाले ग्राहकों के जीवन के लिए संकट पूर्ण भी है।

इस बाबत सीओ ने बताया कि उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी शमीम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना में संलिप्त अभियुक्त शमीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अग्रिम विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा गया है।

इधर इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए BJP ने कहा कि योगी सरकार में इस तरह की मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ऐसे व्यक्ति का समाज से बहिष्कार करने की भी अपील की है। सब्जी विक्रेता शमीम के इस द्वेषपूर्ण कार्य के बाद विभिन्न सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स बिजनेस फोरम की बैठक शुरू, PM मोदी-पुतिन और पेजेशकियान भी मौजूद

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर