BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

PM Modi On Terrorism: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9/11 के दर्दनाक हमलों की 25वीं बरसी पर पीड़ितों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Narendra Modi On 9/11 attack
9/11 हमले की घटना पर पीएम का पोस्टसोर्स- @narendramodi
Published on
Updated on

PM Modi Stands On Terrorism: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9/11 की घटना को याद करते हुए पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने दर्दनाक हमलों की 25वीं बरसी पर एक्स पर 9/11 मेमोरियल एंड म्यूजियम की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, ''हमलों को 25 साल हो गए हैं। इस मौके पर हम हमले में जान गंवाने वाले लोगों को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। साथ ही, उन परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं, जिनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई।''

पीएम मोदी का यह पोस्ट उस मौके पर आया है जब दुनियाभर के नेताओं की नजर राजधानी दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स समिट पर है। पीएम ने पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की है।

दर्दनाक घटना के 25 साल पूरे

अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध ‘वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ और पेंटागन मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले के आज 25 साल पूरे हो गए हैं। इस घातक आतंकी हमलों को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इशारों में पड़ोसी देश पाकिस्तान को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हम इस अभिशाप से निपटने के सभी प्रयासों के साथ मजबूती से खड़े हैं। पीएम मोदी ने कहा, ''दुनियाभर में आतंकवाद ने अनगिनत लोगों की जान ली है। सीमा पार आतंकवाद का शिकार होने के कारण, भारत पिछले कई दशकों से इस लड़ाई में सबसे आगे रहा है।''

आतंकियों का मददगार पड़ोसी देश

अल-कायदा के सरगना और 9/11 हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी सेना ने 2 मई 2011 को पाकिस्तान के एबटाबाद में मार गिराया था। पाकिस्तान लगातार आतंकी मसूद अजहर और हाफिज सईद को पनाह देता रहा है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से भारत में कई हमलों को अंजाम दे चुका है। पीएम मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, ''आतंकवाद का खतरा लगातार बदल रहा है, लेकिन इसके हर रूप और स्वरूप के खिलाफ भारत का संकल्प और विरोध अडिग है। हम इस अभिशाप से निपटने के सभी प्रयासों के साथ मजबूती से खड़े हैं।''

ब्रिक्स में आतंकवाद के खिलाफ ऐजेंडा

भारत 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। दुनियाभर से नेता राजधानी दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस बीच आतंकवाद और सीमा पार से आतंकी गतिविधि भारत के एजेंडे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनकर उभर रहे हैं। ब्रिक्स बैठक की तैयारी के बीच पीएम मोदी का एक्स पोस्ट भारत के ऐजेंडे में आतंकवाद को लेकर स्पष्ट रूख सामने है।  

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com