-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sambhal 46 Year Old Shiv Mandir Found In Sambhal Encroachment Removed Worship Start
संभल: 46 साल बाद खुला भगवान का दरबार, गिरा दी सभी दीवार, सुबह-सुबह हुई आरती
- Written By: राहुल गोस्वामी
उत्तर प्रदेश से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के संभल में बीते शनिवार को मिले भगवान शंकर के पुराने मंदिर में आज यानी रविवार सुबह- सुबह आरती की गई।

खुला महादेव का दरबार
संभलः उत्तर प्रदेश से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के संभल में बीते शनिवार को मिले भगवान शंकर के पुराने मंदिर में आज यानी रविवार सुबह- सुबह आरती की गई। वहीं बड़ी संख्या में यहां पहुंचे लोगों ने पुरे मनयोग से पूजा-अर्चना भी की। हालांकि इस दौरान वहां पुलिस बल भी तैनात रहा। इसके साथ ही प्रशासन ने मंदिर पर किए अवैध कब्जे को पूर्ण रुप से ध्वस्त कर दिया। अब मंदिर, अपने पूर्व स्वरूप में दिखने लगा है। साथ ही आस-पास साफ-सफाई भी की गई है। बीती रात सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस टीम ने पूरी रात यहां कैंप लगाया था।
जानकारी दें कि, संभल जिला प्रशासन ने बीते शनिवार को नखासा पुलिस थाने के अंतर्गत खग्गू सराय इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के तहत 46 साल से बंद बताये जा रहे भस्म शंकर मंदिर को खोला, जिसमें हनुमान की एक मूर्ति और एक शिवलिंग था। दरअसल इस क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान का नेतृत्व कर रहीं उप जिलाधिकारी वंदना मिश्रा ने कहा था कि, “क्षेत्र का निरीक्षण करते समय, हम अचानक इस मंदिर में पहुंचे। इसके बाद मैंने तुरंत जिले के अधिकारियों को सूचित किया। फिर हमने मंदिर को फिर से खोलने का फैसला किया।”
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
The Odyssey: मंडे टेस्ट में भी द ओडिसी का जलवा बरकरार, 125 करोड़ के करीब पहुंची क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म
छात्र प्रदर्शन के बाद वायरल तस्वीर पर विवाद, रिया अहीर ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और डीपफेक की जांच की मांग की
दतिया उपचुनाव: प्रचार में जीतू पटवारी का भाजपा पर हमला, कहा- 5000 रुपये लगाई जा रही एक वोट की कीमत
Share Market: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, गिरावट के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों के हजारों करोड़ स्वाहा
मामले पर स्थानीय लोगों का दावा है कि 1978 में सांप्रदायिक दंगों के बाद हिंदू समुदाय के सदस्यों के यहां से पलायन करने के बाद से ही यह मंदिर बंद था। उप जिलाधिकारी मिश्रा ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने पुष्टि की है कि यह मंदिर 1978 से बंद था। उन्होंने बताया कि मंदिर के पास एक कुआं भी है और अधिकारी उसके जीर्णोद्धार की योजना बना रहे हैं।
जानकारी दें कि, संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत की घटना के कुछ सप्ताह बाद, प्रशासन ने मुगलकालीन मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण और बिजली चोरी से निपटने के लिए अभियान शुरू किया है। वहीं खग्गू सराय जामा मस्जिद से सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sambhal 46 year old shiv mandir found in sambhal encroachment removed worship start
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
The Odyssey: मंडे टेस्ट में भी द ओडिसी का जलवा बरकरार, 125 करोड़ के करीब पहुंची क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म
Jul 28, 2026 | 09:51 AMछात्र प्रदर्शन के बाद वायरल तस्वीर पर विवाद, रिया अहीर ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और डीपफेक की जांच की मांग की
Jul 28, 2026 | 09:49 AMदतिया उपचुनाव: प्रचार में जीतू पटवारी का भाजपा पर हमला, कहा- 5000 रुपये लगाई जा रही एक वोट की कीमत
Jul 28, 2026 | 09:44 AMShare Market: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, गिरावट के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों के हजारों करोड़ स्वाहा
Jul 28, 2026 | 09:44 AMयह रास्ता हमारे बेटे के लिए नहीं…क्या पिता की इस दो टूक के बाद भी राजनीति में कदम रखेंगे अभिजीत दिपके?
Jul 28, 2026 | 09:42 AMपुतिन से पूछूंगा सच… ईरान-रूस के बढ़ते तालमेल पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, जानें क्या है पूरा विवाद
Jul 28, 2026 | 09:40 AMआपने सब न्योछावर किया, मैंने सपना तोड़ा: NEET में कम अंक आने से निराश छात्रा ने की आत्महत्या, छोड़ा सुसाइड नोट
Jul 28, 2026 | 09:35 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM










