नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा  (सोर्स- फोटो नवभारत)
वाराणसी

Varanasi: जलभराव के बाद नगर विकास मंत्री ने की अहम बैठक, जल निकासी दुरुस्त करने के निर्देश

Varanasi Waterlogging: लगातार बारिश के बाद जलभराव और जल निकासी की समस्या पर नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जल निकासी और सीवर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Urban Development Minister UP: वाराणसी में लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और जल निकासी की समस्या को लेकर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बुधवार को अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में शहर में जलभराव, सीवर और जल निकासी व्यवस्था के साथ ही बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने जलभराव की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्रवाई कर लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश

ए.के. शर्मा ने कहा कि जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और सीवर सिस्टम को प्रभावी बनाया जाए। जलभराव वाले क्षेत्रों में संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करें, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

बैठक के दौरान विद्युत आपूर्ति की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने बारिश के दौरान निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत पोल, तार, ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरणों का लगातार निरीक्षण करने को कहा। जलभराव वाले क्षेत्रों में विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए संभावित खतरों को पहले से चिन्हित कर तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए।

किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लें और समस्याओं का तत्काल समाधान कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वाराणसी धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है, इसलिए यहां नागरिकों और पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

मंत्री ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं