देव दीपावली पर्व को लेकर नगर निगम की बैठक  (सोर्स- नवभारत लाइव)
वाराणसी

देव दीपावली से पहले एक्शन में वाराणसी नगर निगम, घाटों की सफाई और रोशनी पर फोकस, अफसरों को कड़ी चेतावनी

Varanasi Dev Deepawali: वाराणसी में देव दीपावली पर्व को लेकर नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। घाटों की साफ-सफाई और रोशनी की चाक-चौबंद व्यवस्था करने के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • देव दीपावली को लेकर वाराणसी नगर निगम की मीटिंग

  • नगर आयुक्त ने जल निगम के अधिकारियों को दी चेतावनी

  • बोले- काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

​Varanasi Municipal Corporation Meeting: वाराणसी में आगामी देव दीपावली पर्व को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। घाटों की साफ-सफाई और रोशनी की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पहले ही नोडल अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है।

इसी सिलसिले में मंगलवार को नगर निगम सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी ने की।

बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि देव दीपावली की तैयारियों में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

घाटों पर जाकर खुद करें जांच

समीक्षा बैठक में वाराणसी नगर निगम आयुक्त ने अधि‍कारियों को आदेश देते हुए कहा कि शहर के घाटों को आपस में जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर सीवर ओवरफ्लो, जलभराव, पाइपलाइन लीकेज या अतिक्रमण जैसी कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि निरीक्षण के दौरान इनमें से कोई भी खामी पाई जाती है, तो संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केवल कागजी बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि खुद मौके पर जाकर जमीनी हकीकत का जायजा लें और समय रहते सभी कमियों को दुरुस्त करवा लें।

जल निगम के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

बैठक में विशेष रूप से जल निगम के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई। देव दीपावली के दौरान जलापूर्ति और जल निकासी व्यवस्था को सही रखने के निर्देश देने के साथ ही, नगर आयुक्त ने रामकुंड की जर्जर दीवार की तत्काल प्रभाव से मरम्मत कराने को कहा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

उन्होंने कहा कि समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं ताकि काशी आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में ये अधि‍कारी शामिल हुए

बैठक में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा , विनोद कुमार गुप्ता, ​प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी संदीप भार्गव, उद्यान अधीक्षक डा. बीके सिंह, जलकल के महाप्रबंधक अनूप सिंह, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी मनीष कुमार शुक्ला, मुख्य नगर लेखापरीक्षक संजय प्रताप सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी कुमार असीम रंजन, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा. विजय अमृत राज समेत अन्‍य अधि‍कारी शामिल रहे।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद