गंगोत्री सेवा समिति ने प्रेसवार्ता की  (सोर्स- नवभारत लाइव)
वाराणसी

151 लीटर दूध से गंगा अभिषेक, 500 किलो फूलों से सजेगा घाट; देव दीपावली पर काशी में दिखेगा भव्य नजारा

Varanasi Dev Deepawali: वाराणसी में देव दीपावली पर गंगा घाटों पर विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आरती का आयोजन होगा। 151 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक होगा।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • देव दीपावली पर गंगा घाटों पर भव्य आरती का आयोजन होगा

  • 151 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक होगा

  • 21 बटुकों का मंत्रोच्चार और 21 डमरुदलों की गूंज होगी आकर्षण

Kashi Ganga Aarti: वाराणसी में देव दीपावली पर गंगा घाटों पर विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आरती का आयोजन होगा। प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से भव्य महाआरती की जाएगी। इसमें 151 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक होगा। साथ ही गंगा की अविरलता और निर्मलता का संदेश देने के लिए पर्यावरण अनुकूल दीपदान किया जाएगा।

समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं. किशोरी रमण दुबे 'बाबू महाराज' और सचिव पं. दिनेश शंकर दुबे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति अपनी 36 वर्षों की आध्यात्मिक परंपरा को इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ आगे बढ़ाएगी।

21 बटुकों का मंत्रोच्चार और 21 डमरुदलों की गूंज होगी आकर्षण

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार, स्तुति और 151 लीटर दूध से अभिषेक के बाद मां गंगा की भव्य आरती की जाएगी। गंगा तट पर स्थापित मां गंगा की 108 किलो की अष्टधातु प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी।

आयोजन के लिए पूरे घाट को करीब 500 किलो देशी-विदेशी फूलों से सजाया जाएगा। महाआरती के दौरान 21 बटुक वैदिक मंत्रों का उच्चारण करेंगे, जबकि 21 डमरुदलों की गूंज माहौल को भक्तिमय बनाएगी।

ऋद्धि-सिद्धि के स्वरूप में बेटियां करेंगी महाआरती का नेतृत्व

इस बार महाआरती में बेटियां ऋद्धि-सिद्धि के स्वरूप में नेतृत्व करेंगी। इसके माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान और सनातन परंपरा में महिलाओं की सहभागिता का संदेश दिया जाएगा।

आयोजन की अध्यक्षता सुमेरु पीठ के शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती करेंगे। महाआरती के बाद गीतकार कन्हैया दुबे 'केडी' के संयोजन में सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। इसमें भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए मां गंगा की महिमा और काशी की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत का गुणगान किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला करेंगे।

केदार घाट पर भी होगी भव्य गंगा आरती

देव दीपावली पर पौराणिक केदार घाट भी भक्ति और संस्कृति के रंग में रंगा नजर आएगा। यहां गंगोत्री सेवा समिति की ओर से पं. संदीप कुमार दुबे (सोनू महाराज) के संयोजन में भव्य गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

सोनू महाराज ने बताया कि समिति की ओर से केदार घाट पर नियमित रूप से गंगा आरती की जाती है। देव दीपावली के अवसर पर विशेष आयोजन होगा। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का पूजन-अर्चन, दीप प्रज्वलन और महाआरती की जाएगी।

इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मां गंगा की महिमा और सनातन संस्कृति की झलक दिखाई जाएगी। गंगा तट पर दीपों की जगमगाहट और आरती के स्वरों के बीच श्रद्धालु आध्यात्मिक अनुभूति करेंगे।

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! हैदराबाद हाउस में PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू

Jagadish Chandra Bose: कौन थे जगदीश चंद्र बोस? जिनके प्रयोगों ने दुनिया को दिखाई विज्ञान की नई राह

Weather Today: दिल्ली में धुंध, बिहार-UP में घना कोहरा और दक्षिण भारत में बारिश, माउंट आबू में पारा शून्य

शिव-पार्वती की तस्वीर पर सियासी घमासान के बीच संत का राहुल को खुला पत्र, समझाया शिव-शक्ति मिलन का गूढ़ रहस्य