Highlights
कांग्रेस और कॉकरोचों के खिलाफ खोला मोर्चा
राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, खरगे का मांगा इस्तीफा
ऑटो यूनियन के लोग सड़क पर उतरे
भारतीय अवाम पार्टी ने विदेशी फंडिंग का आरोप लगाया
Varanasi Auto Union Protest : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के देश विरोधी कामों और देश में अराजकता का माहौल बनाने से नाराज भारतीय अवाम पार्टी (राष्ट्रीय) के ऑटो यूनियन के सदस्यों ने कॉकरोचो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उधर राहुल गांधी कॉकरोचो के साथ मिलकर चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमारब पर इस्तीफा देने का दबाव बना रहे है। और इधर ऑटो यूनियन के नेताओं ने चुनाव आयोग के समर्थन का एलान करते हुए कटिंग मेमोरियल से गोलघर चौराहे तक "चुनौती मार्च" निकाला।
भारतीय अवाम पार्टी (राष्ट्रीय) की अध्यक्ष दीदी नजमा परवीन ने कहा कि भारतीय अवाम पार्टी का प्रत्येक सुभाषवादी कार्यकर्ता देश बचाने के लिए गद्दारों से जंग लड़ेगा। कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके को खुली चुनौती देते हुए पूछा कि तुम्हारे पास इतना पैसा आ कहां से रहा है कि तुम पिज्जा, बर्गर खिलाकर दारु की पार्टी कर रहे हो और फाइव स्टार होटलों में बैठक करके देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए विचार विमर्श कर रहे हो।
विदेश से कौन लोग तुमको फंडिंग कर रहे हैं? तुम आतंकवादियो, नक्सलियों और गद्दारों से मिले हुए हो ..तुमने आज तक किसी आतंकवादी के खिलाफ आवाज नहीं उठाई तुम डरपोक और कायर हो.. देश की राष्ट्रभक्त जनता तुम्हारे खिलाफ है इसलिए तुम जल्द ही देश छोड़कर भाग जाओ।
भारतीय अवाम पार्टी ऑटो यूनियन के अध्यक्ष कमलाकान्त सिंह (गुड्डू) ने कहा कि कांग्रेस हर कीमत पर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। इसके लिए वो सारे कुकर्म करने को तैयार है। कभी वो ए.वी.एम. पर आरोप लगाते है, कभी चुनाव आयोग पर तो कभी ज्ञानेश कुमार पर.. ये वही कांग्रेस है जो बैलेट पेपर को लुटवाती थी और फर्जी वोटिंग करवाती थी। लेकिन अब चुनाव आयोग ने सख्ती बरती और SIR करवाना शुरु किया तो इनको बुरा लगने लगा क्योकि अब फर्जी वोटर वोट नही डाल पाएगे।
काशी की सड़कों पर सैकड़ों की तादाद में भारतीय आवाम पार्टी ऑटो यूनियन के लोग सड़क पर उतरे और राहुल गांधी की पोल खोलना व अभिजीत दीपके को चुनौती देना चुनाव आयुक्त के विरोधियों को बहुत भारी पड़ने वाला है। क्योंकि गद्दारों को बर्दाश्त करने की क्षमता अब राष्ट्रभक्तों में नही बची है वो अब इन गद्दारों के साथ सीधा मुकाबला चाहते है।