मां गंगा का दुग्धाभिषेक करते बटुक (सोर्स- नवभारत लाइव)
वाराणसी

PM Modi Birthday: वाराणसी में 76 बटुकों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक; की दीर्घायु की कामना, देखें तस्वीरें

PM Modi Birthday Varanasi Ganga Pujan: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर वाराणसी में 76 बटुकों ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक व पूजन किया। नीलकंठ तिवारी ने PM मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु की कामना की।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर गुरुवार को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने 76 बटुकों के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बटुकों ने विधि-विधान से मां गंगा का पूजन किया। इस दौरान लोग अपने हाथों में प्रधानमंत्री एवं अपने सांसद नरेन्द्र मोदी की तस्वीरें लिए हुए थे।
डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा, आध्यात्मिक आस्था और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 76 बटुकों द्वारा मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की गई।
उन्होंने कहा कि काशी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं में मां गंगा का विशेष स्थान है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मां गंगा की आराधना कर उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करना काशी की आस्था और परंपरा से जुड़ा भाव है।
उन्होंने कहा कि काशी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं में मां गंगा का विशेष स्थान है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मां गंगा की आराधना कर उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करना काशी की आस्था और परंपरा से जुड़ा भाव है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और मां गंगा के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा

रामलीला मैदान रैली में 1 KM लंबी वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें VIDEO

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?