विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (सोर्स- फोटो नवभारत)
वाराणसी

वाराणसी में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस; निकाला गया मौन जुलूस, स्वतंत्र देव सिंह ने दिया संदेश

Varanasi Partition Remembrance Day: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अगुवाई में मौन जुलूस निकाला गया, सिंधी-पंजाबी समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Partition Horrors Remembrance Day 2026: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर 14 अगस्त शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में कार्यक्रम का आयोजन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे।

उक्त कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक कुमार तिवारी, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक सुशील सिंह, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

त्रासदी से सीख लेते हुए एकजुट रहने का दिया संदेश

इस अवसर पर मंत्रीद्वय ने अपने संबोधन में कहा कि हमें इस घटित त्रासदी से सीख लेते हुए एकजुट रहना होगा तथा राष्ट्रीय भावना को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए सर्वोत्कृष्ट कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि भारत को 15 अगस्त 1947 में आजादी मिली, लेकिन ठीक उसके एक दिन पहले 14 अगस्त को पाकिस्तान भारत से विभाजित होकर अलग देश बना। इस दौरान दोनों देशों में कई लोग मारे गए थे। इस त्रासदी में मारे गए लोगों की याद में 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाया जाता हैं।

सिंधी एवं पंजाबी समाज के लोगों को किया गया सम्मानित

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सिंधी एवं पंजाबी समाज के तिलक राज कपूर, कमल किशोर वासुदेव, आत्माराम शाडीजा, रमेश लालवानी, रुक्मिणी देवी, हासानंद बदलानी एवं लालचंद रुपानी को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अगुवाई में जेपी मेहता इंटर कॉलेज से सर्किट हाउस तक मौन जुलूस भी निकाला गया।

ये रहे उपस्थित

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डा अवधेश सिंह, विधायक सुशील सिंह, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, अदिती पटेल, क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, चंद्रशेखर उपाध्याय,साधना वेदांती, कुसुम पटेल,अपराजिता सोनकर, गीता शास्त्री, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, राम प्रकाश दुबे आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

21 तोपों की सलामी के साथ लाल किले पर फहरा तिरंगा, आसमान से MI-17 ने की फूलों की बरसात, देखिए भव्य तस्वीरें

...तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाते मोदी! संजय राउत का पीएम पर तीखा हमला, कहा- इस्तीफा देकर युवाओं को दें मौका

लाल किले से ही क्यों फहराया जाता है तिरंगा? जानिए आजादी के इस ऐतिहासिक प्रतीक की पूरी कहानी

देवेंद्र नाथ महतो के साथ मारपीट, झंडा फहराने से रांची पुलिस ने रोका, भिड़ंत का VIDEO आया सामने

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी