काशी विश्वनाथ मंदिर (सौजन्य-IANS) 
वाराणसी

Kashi Vishwanath: काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर जवान की कार्बाइन से चली गोली, 3 घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

Kashi Vishwanath Temple: वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर आज सुबह अचानक एक पुलिसकर्मी की बंदूक से गोलियां चल गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तीन लोग घायल हो गए।

प्रिया जैस

Kashi Vishwanath Temple Firing: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से बड़ी खबर सामने आई है। मंदिर के बाहर गोली चलने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4बी के पास शनिवार को ड्यूटी पर तैनात पीएसी के एक जवान की कार्बाइन से गोली चली। इस दौरान गोली के छर्रे लगने से तीन लोग घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीएसी जवान की कार्बाइन से कथित तौर पर गलती से गोली चली, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया।

घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल

घटना में घायलों की पहचान निक्की गुप्ता, राम बाबू और विकास यादव के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और मंदिर प्रशासन ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

डीसीपी गौरव बंसवाल ने दी जानकारी

डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि मंदिर के बाहर तैनात पीएसी जवान के हाथ से कार्बाइन छूट गई थी, जिसके कारण उससे दो राउंड फायर हो गए। दोनों फायर जमीन पर हुए थे, लेकिन यहां फूलमाला बेचने वाले तीन लोगों को गोली के छर्रे लग गए। एक व्यक्ति के हाथ में, दूसरे की कमर और तीसरे के पैर में छर्रे लगे हैं।

डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि तीनों में से कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत ठीक है। घायल व्यक्ति विकास यादव ने बताया जिस समय गोली चली वह फूलमाला की दुकान पर थे, उसी दौरान गोली चली। पीएसी जवान अपनी कार्बाइन को पीछे पकड़कर खड़ा था। उसकी कार्बाइन से गोली चली।

पुलिसकर्मी छर्रों को भी उठाकर ले गए

बाद में अन्य पुलिसकर्मी आए और जवान को वहां से ले गए। विकास यादव ने यह भी बताया कि घटना के बाद पुलिसकर्मी मौके से छर्रों को भी उठाकर ले गए। विकास यादव ने कहा, "मेरे हाथ और कमर में छर्रा लगा है। कुल तीन लोग घायल हुए हैं।" घायल व्यक्ति रामबाबू ने बताया कि पीएसी जवान की कार्बाइन से अचानक गोली चली थी। उसके छर्रे पैर और हाथ में लगे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 7 बजे यह घटना घटी।

तीसरे घायल युवक विक्की ने बताया कि सुबह घटना काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर हुई। पुलिसकर्मी अपनी कार्बाइन के साथ खड़े थे, तभी गोली चल गई। घटना के बाद उन्हें वहां से हटा दिया गया था।

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: तेजस्विन, दिव्या समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, फांसी पर SC का बड़ा बयान

छात्र प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई पर SC का बड़ा एक्शन, पूर्व जज और पूर्व CBI चीफ वाली कमेटी करेगी जांच

फांसी की जगह मिलेगा मौत का इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट से नए कानून की मांग, अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, दिल्ली AIIMS में चल रहा इलाज; सामने आया हेल्थ अपडेट

कंगना ने दिया कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब, बोली- वंदे मातरम से पाकिस्तानियों से ज्यादा कांग्रेस क्यों तड़पती है?