उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन (सोर्स : नवभारत लाइव)
वाराणसी

काशी-तमिल की सांस्कृतिक विरासत का संगम, काशी-तमिल संगमम 5.0 का आगाज,थीम महान ग्रंथ 'तिरुक्कुरल' पर केन्द्रित

Kashi-Tamil Sangamam 5.0 Begins : तिरुक्कुरल की शिक्षाओं पर केंद्रित होगा 15 दिवसीय आयोजन, तमिलनाडु से 1400 प्रतिनिधि सात समूहों में होंगे शामिल; बाबा विश्वनाथ व कालभैरव दरबार में दर्शन किये ।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 5.0 का भव्य शुभारंभ

  • संत तिरुवल्लुवर की रचना तिरुक्कुरल की शिक्षाओं पर रहेगा विशेष जोर

  • तमिलनाडु से 1400 प्रतिनिधि सात समूहों में होंगे शामिल, 15 दिवसीय आयोजन

Grand Inauguration of Kashi Tamil Sangamam 5.0 : काशी और तमिलनाडु के सदियों पुराने सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं सभ्यतागत संबंधों को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से शनिवार को काशी के नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 5.0 का भव्य शुभारंभ हुआ। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर 15 दिवसीय आयोजन का विधिवत उद्घाटन किया।

12 दिसंबर तक चलने वाले इस संगमम के पांचवें संस्करण की थीम 'थिरुक्कुरल पयिलोम-अर्थात तिरुक्कुरल का अभ्यास करें' रखी गई है। इस बार आयोजन में संत तिरुवल्लुवर की महान रचना तिरुक्कुरल में निहित नैतिक मूल्यों, सदाचार और जीवन दर्शन को विशेष रूप से जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में तमिलनाडु से करीब 1400 प्रतिनिधि सात अलग-अलग समूहों में भाग ले रहे हैं।

इस आयोजन से एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को मिलेगी मजबूती

सीएम योगी ने काशी और तमिलनाडु के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि पंद्रहवीं शताब्दी में पांड्य साम्राज्य द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर के निर्माण में योगदान दिया गया था। आज भी काशी के केदार घाट और हनुमान घाट पर तमिल संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि काशी में ज्ञान, अध्यात्म, कनेक्टिविटी और हेरिटेज के चार प्रमुख स्तंभों पर विकास कार्य हो रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, रिंग रोड और देश की पहली अर्बन रोपवे परियोजना काशी को नई पहचान दे रही है। काशी को नई अर्थव्यवस्था का केंद्र बनाने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हृदय को हृदय से जोड़ने से बनता है। काशी की गंगा और तमिलनाडु की कावेरी ज्ञान और संस्कृति की प्रतीक हैं। काशी तमिल संगमम का प्रमुख उद्देश्य एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करना है।

वाराणसी और रामेश्वरम के बीच प्राचीन काल से सांस्कृतिक संबंध

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किया गया काशी तमिल संगमम आज एक प्रमुख सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम बन चुका है। उन्होंने काशी और रामेश्वरम के प्राचीन संबंधों तथा आदि शंकराचार्य द्वारा देश की चारों दिशाओं में स्थापित पीठों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक एकता और ज्ञान परंपरा सदियों पुरानी है।

इस आयोजन के माध्यम से प्रधानमंत्री की एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाया जा रहा है। भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष सामू कृष्ण शास्त्री ने भी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वाराणसी और रामेश्वरम के बीच प्राचीन काल से सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। काशी तमिल संगमम इन्हीं संबंधों को और सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

50 शिक्षक सहित 1400 प्रतिनिधि सात समूहों में शामिल हो रहे हैं

इस वर्ष आयोजन में तमिलनाडु से विद्यार्थी, शिक्षक, लेखक, मीडिया प्रतिनिधि, किसान, कारीगर, पेशेवर, महिलाएं और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े करीब 1400 प्रतिनिधि सात समूहों में शामिल हो रहे हैं। प्रतिभागियों को वाराणसी के साथ प्रयागराज और अयोध्या के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

आयोजन के अंतर्गत शैक्षणिक संवाद, साहित्यिक परिचर्चाएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनियां तथा तिरुक्कुरल आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। बीएचयू में सात समूहों के लिए विशेष शैक्षणिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जबकि तीन शहरों में 50 शिक्षक तिरुक्कुरल की शिक्षाओं का ज्ञान देंगे।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर बिखरा विपक्ष, स्टालिन से पवार तक आए मोदी के साथ

अस्पताल से ही शुरू हो गया था शरद पवार का गेम? PM मोदी के फोन से डिलिमिटेशन तक, समझिए पूरी टाइमलाइन

दिल्ली में रहने वाले लोग न भूलें ये दो नंबर, संकट के समय आ सकते हैं काम

चीन की मदद से स्पेस में ताकत बढ़ा रहा पाकिस्तान, CDS जनरल सुब्रमणि ने जताई चिंता; बताई तीन बड़ी चुनौतियां

Delimitation Bill: संसद सत्र से पहले PM मोदी की दो टूक, महिला आरक्षण बिल पर पीछे नहीं हटेगी सरकार