सीएम योगी और हिमंता बिस्वा (सोर्स- नवभारत लाइव)
वाराणसी

सीएम योगी और हिमंता बिस्वा ने बाबा विश्वनाथ-काल भैरव के किए दर्शन, नितिन नबीन ने बाइकर्स का किया स्वागत

Yogi Adityanath Kashi Vishwanath: सीएम योगी और असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। वडनगर से काशी पहुंची सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य समापन भी हुआ।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। दोनों मुख्यमंत्री ने बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन कर राष्ट्र के सुख, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आरती की।
इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक किया और षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काल भैरव मंदिर में मौजूद बच्चों को स्नेह के साथ चॉकलेट दी।
वाराणसी के रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में बुधवार को "सेवा संकल्प बाइक यात्रा" का भव्य समापन और विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन (मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में) के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह यात्रा उनके जन्मस्थान वडनगर (गुजरात) से शुरू होकर उनकी कर्मभूमि काशी पहुंची है।
समापन कार्यक्रम और जनसभा मुख्यमंत्री अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद नितिन नबीन, असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा, और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सेवा संकल्प अभियान के सत्र को संबोधित करते हुए 20 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी करके पहुंचे बाइकर्स का स्वागत किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर विकसित राज्य बनाने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने में प्रधानमंत्री ने जो संकल्प देखे हैं उनको सभी कार्यकर्ता गांवों तक लेकर जाएं। उन्होंने कहा इतिहास का निर्माता ऐसे नहीं बनता बल्कि अगर हम पिछले 25 वर्षों देखें तब हम जरूर कह सकते हैं की देश के प्रधानमंत्री ने इतिहास रचा है। जनभावना को समझते हुए उन्होंने देश को निराशा के माहौल से निकालने का कार्य किया।
नितिन नबीन ने कहा कि पीएम ने युवाओ के अंदर आशा और उम्मीद को जगाने का कार्य किया है। उन्होंने तीन तलाक, विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनाने, सभी व्यक्तियों को छत देकर चार करोड़ से ज्यादे लोगों को लाभांवित किया, नक्सलवाद को खत्म किया, उत्तर पूर्व राज्यों तक आसान पहुंच सुनिश्चित की, उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में प्रदेश आगे बढ़ा ये सभी विकास कार्य प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के प्रयासों से हुआ है। उन्होंने दीनदयाल जी के अंत्योदय की भी बात की। एक भारत श्रेष्ठ भारत के श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का कार्य देश के प्रधानमंत्री ने किया है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का नारा लेकर प्रधानमंत्री ने देश को नई ऊंचाइयां दी हैं।

Indian Air Force Day: आसमान के जाबाजों को सलाम, जानिए 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायु सेना की गौरवगाथा

CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सर्च कमेटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप

दिल्ली में सियासी लंच! बीजेपी का इंडिया गठबंधन पर जबरदस्त तंज, विपक्षी नेताओं को बताया गैर-जिम्मेदार

ISB के 25 साल पूरे, छात्रों के लिए 250 स्कॉलरशिप का ऐलान, देशभर में रिसर्च और फैकल्टी डेवलपमेंट पर जोर

CBI के 6 अधिकारियों पर होगी आपराधिक कार्रवाई, दिल्ली हाई कोर्ट के सामने दिया था झूठा बयान