घर जाने के लिए जद्दोजहद करते मुसाफिर, शौचालय में बैठने को मजबूर  (सोर्स: नवभारत लाइव)
वाराणसी

डाला छठ पर घर लौटने की जद्दोजहद; ट्रेनों में उमड़ी बेकाबू भीड़, शौचालयों तक में सफर करने को मजबूर यात्री

Uncontrollable Crowd DDU Station: डीडीयू जंक्शन पहुंची पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में बदहाल व्यवस्था देखने को मिली, जहां भारी भीड़ के चलते यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर नजर आए।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, शक्ति सौरभ

Highlights:

  • डाला छठ पर घर लौटने वालों की भारी भीड़ से ट्रेनों में मची अफरातफरी

  • शौचालयों के भीतर और दरवाजों के पास बैठकर सफर कर रहे यात्री

  • अतिरिक्त ट्रेनों, कोचों के बावजूद रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल

Passengers Struggle Get Home : लोक आस्था के महापर्व डाला छठ पर घर पहुंचने की बेचैनी प्रवासी कामगारों के लिए मुसीबत बन गई है। दूसरे राज्यों और महानगरों से अपने घर लौट रहे यात्रियों की भारी भीड़ के चलते ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है।

हालात इतने बदतर हैं कि यात्रियों को ट्रेन के शौचालयों तक में बैठकर सफर करना पड़ रहा है। त्योहार पर घर पहुंचने की चाह में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को विवश हैं।

पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में दिखी बदहाली

ट्रेन संख्या 03294 पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने पर अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई। ट्रेन के सामान्य और आरक्षित कोचों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। कई यात्री शौचालयों के भीतर बैठकर सफर करते नजर आए।

दिल्ली, मुंबई, सूरत, पंजाब समेत देश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले प्रवासी कामगार परिवार के साथ छठ मनाने के लिए घर लौट रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या से रेलवे की व्यवस्थाओं पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है।

सुरक्षा और सुविधाओं पर उठे सवाल

ट्रेनों में क्षमता से अधिक यात्रियों की मौजूदगी दुर्घटना की आशंका भी बढ़ा रही है। शौचालयों और दरवाजों के आसपास भीड़ होने से आपात स्थिति में यात्रियों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में रेल प्रशासन के सामने यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती है।

अब निगाहें रेलवे प्रशासन की तैयारियों पर टिकी हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त विशेष ट्रेनों का संचालन, अतिरिक्त कोच लगाने और प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम करने की जरूरत है, ताकि छठ पर्व पर घर लौटने वाले कामगार सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सकें।

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड