आशुतोष सिन्हा (सोर्स- नवभारत लाइव)
वाराणसी

नवभारत विशेष: जीत के बाद आशुतोष सिन्हा का भाजपा पर हमला, बोले- यह 2027 का आगाज है

UP MLC Election Result: स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत के बाद आशुतोष सिन्हा ने इसे यूपी विधानसभा चुनाव का आगाज बताया। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आगामी चुनाव में कड़ी टक्कर देने का दावा किया।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत के बाद नवभारत से खास बातचीत

  • सपा प्रत्याशी ने कहा- सेमीफाइनल में डबल इंजन की सरकार को जनता ने नकारा

  • अब भाजपा पूरी लड़ाई के लिए तैयार रहे

Ashutosh Sinha Statement On UP MLC Election Result: स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने इसे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का आगाज बताया। नवभारत से खास बातचीत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सेमीफाइनल था, जिसमें समाजवादी पार्टी ने डबल इंजन की सरकार को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार पूरी लड़ाई के लिए तैयार रहे। आगामी चुनाव में मुकाबला आमने-सामने का होगा।

विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा को कड़ी टक्कर देगी सपा

आशुतोष सिन्हा ने कहा कि एमएलसी चुनाव के नतीजे प्रदेश की राजनीतिक दिशा का संकेत हैं। समाजवादी पार्टी की इस जीत से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और भाजपा को कड़ी चुनौती देगी।

धर्मेंद्र चौबे (पत्रकार नवभारत)

2027 के चुनाव पर टिकी नजरें

स्नातक एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी इसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रही है। आशुतोष सिन्हा के बयान से साफ है कि पार्टी इस जीत को राजनीतिक बढ़त के रूप में पेश कर रही है। वहीं, भाजपा के लिए यह नतीजा आगामी चुनावों से पहले सियासी समीकरणों पर मंथन का विषय बन सकता है।

छह सीटों पर बीजेपी की जीत

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में मतगणना के तीसरे दिन 11 में से 11 निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। घोषित नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि समाजवादी पार्टी (SP) के खाते में 5 सीटें आई हैं। वाराणसी में सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नारेबाजी की।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। बुधवार तक नौ सीटों के परिणाम घोषित हुए थे।

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?