मौके का निरीक्षण करते हुए अजय राय (सोर्स- सोशल मीडिया)
वाराणसी

Varanasi News: शिवाला चौराहा सीवर मामले में गरमाई सियासत, अजय राय ने CCTV फुटेज से जांच की उठाई मांग

Varanasi Politics News: शिवाला चौराहा सीवर मामले में अजय राय ने मौके का निरीक्षण कर CCTV फुटेज की जांच और बोरा डालने वालों की पहचान व गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Shivala Chauraha Sewer Bag Case Varanasi: शिवाला चौराहे पर सीवर के अंदर बोरा मिलने के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय सोमवार को अग्रवाल रेडियो चौराहा पहुंचे। उन्होंने मौके की स्थिति देखी और स्थानीय लोगों से बातचीत कर सीवर एवं जलनिकासी की समस्याओं की जानकारी ली।

अजय राय ने कहा कि घटना को नौ दिन बीत चुके हैं और जलकल विभाग की ओर से तहरीर दिए जाने के बावजूद सीवर में बोरा डालने वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल के आसपास स्मार्ट सिटी के CCTV कैमरे लगे हैं। फुटेज की जांच कर बोरा डालने वाले की पहचान की जा सकती है। उन्होंने सरकार से CCTV फुटेज की जांच कराने और पूरे मामले की सच्चाई जनता के सामने रखने की मांग की।

जानबूझकर सीवर में बोरा डाला तो उसके खिलाफ हो कार्रवाई

उन्होंने कहा कि यदि किसी ने जानबूझकर सीवर में बोरा डाला है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और यदि किसी पर लगाए गए आरोप गलत हैं तो उसकी सच्चाई भी सामने आनी चाहिए। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की।

अजय राय ने आरोप लगाया कि काशी में विकास के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन शहर के कई इलाकों में लोग सीवर, जलभराव, गंदगी और खराब सड़कों जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र, प्रदेश और नगर निगम में भाजपा की सरकार होने के कारण इन समस्याओं पर जवाबदेही तय होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय का घेराव कर मांगेगे जवाब

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने इस मामले में जनता को भ्रमित किया है और कहा कि कांग्रेस पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने लाने के लिए संघर्ष करेगी। अजय राय ने चेतावनी दी कि यदि मामले की सच्चाई सामने नहीं लाई गई तो प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय कार्यालय का घेराव कर जवाब मांगा जाएगा।

इस दौरान सतनाम सिंह, अरुण सोनी, वकील अंसारी, चंचल शर्मा, प्रवीण प्रकाश, सुनील श्रीवास्तव, संतोष चौरसिया, मिथुन सरदार, प्रमोद वर्मा, गोपाल चौबे, सदानंद तिवारी, अफसर खान, आकाश त्रिपाठी, सैय्यद महफूज अली, श्याम विश्वकर्मा, राजेंद्र गुप्ता, इमाम रजा, प्रेमदत्त तिवारी, गुरु प्रसाद यादव, इम्तियाज अहमद और शशि सोनकर आदि मौजूद रहे।

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम