बसपा विधायक उमाशंकर सिंह। 
उत्तर प्रदेश

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, विजिलेंस ने मांगा संपत्ति का ब्यौरा

बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वाराणसी विजिलेंस की टीम ने विधायक से संपत्ति का ब्यौरा मांगा है। यही नहीं, विधायक की पत्नी, बेटे और बेटी की नाम संपत्ति की भी जानकारी मांगी गई है।

यतीश श्रीवास्तव

लखनऊ : बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वाराणसी की विजिलेंस टीम ने बसपा विधायक समेत उनकी पत्नी, बेटे और बेटी की संपत्ति का भी ब्यौरा मांगा है। वह प्रदेश के रसड़ विधानसभा से विधायक हैं। खास बात ये है कि यह पार्टी और मायावती के एकमात्र विधायक हैं और उनके खिलाफ भी विजिलेंस जांच शुरू हो गई है जिससे पार्टी के लिए भी दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं।

विजिलेंस टीम ने नोटिस में विधायक की संपत्ति की जांच करने संबंधी बातें लिखी हैं। विजिलेंस टीम बसपा विधायक और उनके परिवार के नाम पर जितनी भी संपत्ति दर्ज है जैसे जमीन, मकान, फ्लैट, व्यावसायिक संपत्तियां इनमें दुकानें और मिलें भी शामिल हैं, सभी की जांच कर सकती है। यहीं नहीं विधायके नाम पर जो भी कृषि भूमि, बैंक खाते, इनवेस्टमेंट और फाइनेंशियल एसेट्स की ओभी जांच हो सकती है।

मायावती के करीबी नेताओं में शामिल उमाशंकर

उमाशंकर बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। उमाशंकर की गिनती बलिया के प्रसिद्द राजनेताओं में की जाती है। वह बसपा इकलौते विधायक भी हैं। विजिलेंस टीम ने आईजी प्रयागराज को पत्र लिखा है और विधायक और उनके परिवार जनों की संपत्ति का लेखा जोखा मांगा है। उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे विधायक

बसपा विधायक उमाशंकर इन दिनों कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। वह कुछ दिन पहले अपना इलाज कराने के लिए विदेश भी गए थे। कुछ दिन पूर्व ही बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती उनसे मिलने के लिए विधायक के लखनऊ स्थित आवास पर मिलने गई थीं। यही नहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी विधायक का कुशलक्षेम पूछने के लिए उनके घर गए थे।

विजिलेंस टीम अब विधायक की संपत्तियों के ब्यौरे के साथ इसकी खरीदफरोख्त किस मद से खरीदी और वह पैसा कहां से आया आदि के बारे में जानकारी लेगी। ऐसे में विधायक पर शिकंजा कसा जा सकता है।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते