प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: बहराइच में बाप ने किए नाबालिग बेटी के टुकड़े, प्रेम प्रसंग के शक में हत्या

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक तरफ भेंड़ियों का खौफ खत्म नहीं हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सोमवार को घटी एक घटना ने पूरे जनपद में सनसनी फैला दी है। घटना ऐसी कि सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां यहां मोतीपुर थानान्तर्गत एक गांव में पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की धारदार हथियार से टुकड़े-टुकड़े कर के मौत के घाट उतार दिया।

अभिषेक सिंह

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक तरफ भेंड़ियों का खौफ खत्म नहीं हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सोमवार को घटी एक घटना ने पूरे जनपद में सनसनी फैला दी है। घटना ऐसी कि सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां यहां मोतीपुर थानान्तर्गत एक गांव में पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की धारदार हथियार से टुकड़े-टुकड़े कर के मौत के घाट उतार दिया।

बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर अपनी नाबालिग बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज़ पिता ने ‘झूठी शान की खातिर' धारदार हथियार से उसकी बेरहमी से हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।

एएसपी ने दी जानकारी

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि ‘‘मोतीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मटेही गांव निवासी नईम खान ने 17 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी।'' उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नईम खान इतने गुस्से मे था कि उसने बेटी का गला काटने के बाद शव से हाथ व पैर भी काटकर अलग कर दिए। वह हत्या के बाद क्षत-विक्षत शव के पास बैठा रहा।

प्रेम प्रसंग के शक में हत्या

एएसपी ने बताया कि किशोरी का प्रेम प्रसंग गांव के ही रहने वाले एक युवक से चल रहा था और वह पहले भी दो बार जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि मोतीपुर व नानपारा कोतवाली में दर्ज मुकदमों में आरोपी युवक की गिरफ्तारी हुई थी और,आरोप पत्र दाखिल कर नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में जेल भेजा गया था। उन्होंने कहा कि पूछताछ में आरोपी नईम ने स्वीकार किया कि दो बार भागने के बाद उसका बेटी पर शक बना हुआ था। उसको संदेह था कि वह दोबारा घर से भाग सकती है।

अधिकारी ने बताया कि नईम का कहना था कि बेटी के चाल चलन से उसके अन्य बच्चों पर भी विपरीत असर हो सकता है, इसलिए उसने धारदार हथियार से बेटी की हत्या कर दी।पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) हीरा लाल कनौजिया ने पत्रकारों को बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी पिता ने बताया कि उसकी चार बेटियां है, बड़ी बेटी के प्रेम प्रसंग का असर उसकी छोटी बेटियों पर पड़ रहा था। गांव में हर तरफ बदनामी हो रही थी, जिसके चलते उसे यह कदम उठाना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर विधिक कार्रवाई करेगी।

-एजेंसी इनपुट के साथ

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल