Yogi Government Give 50000 to Women: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है,सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इस बीच योगी सरकार 2027 विधानसभा चुनाव से पहले 50-50 हजार रुपये महिलाओं को देने की तैयारी कर रही है। खबरों के मुताबिक इसकी पहली किस्त 20,000 रुपये की होगी।
विधानसभा चुनाव से पहले अगर योगी सरकार ये फैसला लेती है तो ये सरकार का बड़ा कदम होगा। इसी फैसले से बिहार में भी BJP ने महिलाओं का वोट अपने पक्ष में किया था।
बता दें कि योगी सरकार इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करने का खाका तैयार कर रही है। खबरों के मुताबिक, पात्र महिलाओं को तीन किश्त में 50-50 हजार रुपये मिलेंगे। चुनाव से पहले 20 हजार रुपये और फिर नई सरकार बनने पर 10-10 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाएगी।
मालूम हो कि ऐसा ही मॉडल बिहार में भी भाजपा-JDU की सरकार ने अपनाया था, जहां तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे थे। इसी तरह अब यूपी में भी भाजपा यही मॉडल अपनाने की कोशिश कर रही है।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की योजना ने अन्य राज्यों में भी चुनावी नतीजों को बदल दिया था। बिहार के साथ-साथ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी महिलाओं के लिए इसी तरह की योजनाएं चुनाव से पहले शुरू की गईं थीं। महिलाओं के खाते में सीधे रुपये भेजे गए थे और इसका असर भी चुनावी नतीजों में दिखा था। अब योगी सरकार भी यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों ही इलाकों में महिलाओं को लुभाने के लिए लांच करेगी।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार महिलाओं को तीन फेज में आर्थिक तौर पर मदद देने की तैयारी में है। पात्र महिलाओं के खाते में पहली किस्त 20 हजार रुपये की दी आएगी। इसके बाद पहली किस्त का इस्तेमाल तय करेगा कि आगे की किस्त मिलेगी या नहीं। दूसरे फेज में या तो 30 हजार रुपये सीधे खाते में भेज दिए जाएंगे या फिर तीन अलग-अलग किस्तों में 10-10 हजार रुपये करके दिए जाएंगे।