टीबी मुक्त भारत (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

यूपी बनेगा ‘टीबी मुक्त', योगी सरकार ने शुरू किया विशेष अभियान

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने अगले वर्ष मार्च तक प्रदेश को 'टीबी मुक्त' बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। योगी के निर्देश पर प्रदेश में टीबी के खात्मे के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है।

शिवानी मिश्रा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने अगले वर्ष मार्च तक प्रदेश को 'टीबी मुक्त' बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। योगी के निर्देश पर प्रदेश में टीबी के खात्मे के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। जो 24 मार्च 2025 तक जारी रहेगा। अभियान के जरिये टीबी रोगियों की पहचान, इलाज और पुनर्वास की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य जनता की भागीदारी व समग्र दृष्टिकोण अपनाना है और यह स्वस्थ और समृद्ध उत्तर प्रदेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के तहत 15 जिले में खासतौर पर टीबी रोगियों की पहचान, इलाज और जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन जिलों में अयोध्या, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया, इटावा, अमेठी, बस्ती, फर्रुखाबाद, हाथरस, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर शामिल हैं, जहां टीबी के मामलों की दर अपेक्षाकृत अधिक है।

टीबी रोगियों की पहचान, इलाज और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास

इसके साथ ही अभियान में टीबी के उन रोगियों को खोजने पर जोर दिया जा रहा है। जिनकी अब तक पहचान नहीं हुई है। इस अभियान के द्वारा उपचार और बेहतर देखभाल के जरिए टीबी से होने वाली मौतों को कम करना है।

इस अभियान के तहत सात दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच 27,00,377 लोगों की जांच की गई जबकि 35,451 व्यक्तियों का माइक्रोस्कोपी और 26,642 व्यक्तियों का एनएएटी परीक्षण किया गया। इस दौरान 2,20,520 टीबी रोगियों को चिह्नित किया गया। वहीं निक्षय पोषण योजना के तहत 49,850 टीबी रोगियों को लाभ पहुंचाया गया और 1,96,520 लोगों को टीबी से बचाव के लिए उपचार दिया गया।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार