उप्र में आज के मौसम  (सांकेतिक फोटो)
उत्तर प्रदेश

UP Weather: गुलाबी ठंड की शुरुआत से पहले यूपी के कई जिलों में हो सकती है बारिश, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

UP Weather Update: उप्र में आज कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 66 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 22 सितंबर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आइए जानते है आज के मौसम का हाल

अभिनव श्रीवास्तव, स्निग्धा श्रीवास्तव

UP Weather Today Rain Alert: मानसून की रफ्तार लगातार थम रही है। मानसून की वापसी भी शुरू हो चुकी है लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून की विदाई के पहले बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की का अनुमान जताया है यानी 22 सितंबर से मौसम की विदाई मानी जा रही है लेकिन इसके पहले 18 सितंबर को कई जिलों में बारिश की आशंका जताई है।मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई के बाद उत्तर प्रदेश में लोगों को सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास होने लगेगा।पूर्वी यूपी में अभी से हल्की ठंडी का एहसास होने लगा है।

कई जिलों में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बीते दिन की तरह उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आज कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 सितंबर से बारिश की रफ्तार थमने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार 22 सितंबर से पूरे उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क हो जाएगा।

66 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में रेड अलर्ट

इटावा में आपदा प्रबंधन विभाग की रेड अलर्ट की चेतावनी है। इटावा में तेज हवा के साथ भारी बरसात होने के आसार हैं शाम 7:00 बजे तक इटावा और उसके आसपास के जिलों में भारी बरसात हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 66 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है जिसमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर ,बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, उन्नाव, कानपुर देहात ,कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, बलरामपुर, प्रयागराज, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, महाराजगंज, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, वाराणसी, गाजीपुर, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र समेत 66 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस