UP दिनभर में आज की 10 बड़ी खबरें सोर्स- AI
उत्तर प्रदेश

UP Top 10 News: हिजाब पर HC का फैसला, अयोध्या में संतों का बवाल और कानपुर टेंडर रद्द; पढ़ें 10 बड़ी खबरें

UP News Updates: हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख, CM योगी का 1 लाख नौकरियों का ऐलान और कानपुर में 100 करोड़ के टेंडर रद्द; पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें एक साथ।

अमन मौर्या

Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का दो टूक जवाब, कहा- ये इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुस्लिम छात्रा की हिजाब की मांग वाली याचिका खारिज की

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब या सिर पर स्कार्फ पहनने की अनुमति मांगने वाली एक नाबालिग छात्रा की याचिका खारिज को कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि छात्रा यह साबित करने के लिए पर्याप्त धार्मिक प्रमाण नहीं दे सकी कि स्कूल में सिर पर स्कार्फ पहनना इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा है। नाबालिग छात्रा की याचिका खारिज करते हुओ जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस इंद्रजीत शुक्ला की डिवीजन बेंच ने कहा कि शिक्षण संस्थान के तय ड्रेस कोड का पालन करना जरूरी है।

पढ़ें पूरी खबर...

इंडिकेटर टूटने पर पेट में घोंपा चाकू! मेरठ में 2 हजार रुपये के विवाद में खूनी संघर्ष, CCTV में घटना कैद- VIDEO

मेरठ में खरखौदा थाना क्षेत्र के उलधन गांव में मंगलवार को बाइक का इंडिकेटर टूटने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो हजार रुपये की मांग को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने पड़ोसी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले की पूरी वारदात गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पढ़ें पूरी खबर...

CM योगी की फटकार का बड़ा असर! कानपुर नगर निगम में 100 करोड़ का टेंडर रद्द, 6 मुकदमे दर्ज और 7 फर्म ब्लैकलिस्ट

CM योगी की फटकार के बाद कानपुर नगर निगम में बड़ी कार्रवाई

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कानपुर नगर निगम का नाम आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी फटकार लगाई थी। मुख्य रूप से टेंडर घोटाला, रंगदारी ,माफियागिरी पर फटकार लगाते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। जिसके बाद अब नगर निगम के अधिकारियों की नींद खुली है। नगर निगम की शिकायत पर पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है।

पढ़ें पूरी खबर...

अयोध्या में संतों की बैठक में बवाल! पुलिस व इंटेलिजेंस के दखल पर भड़के संत, लगाए गंभीर आरोप- VIDEO

अयोध्या में संतों की बैठक में हंगामा

अयोध्या में भगवान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर मंगलवार को संतों ने बैठक बुलाई। बैठक के दौरान ही वहां इंटेलिजेंस के जवान और अयोध्या पुलिस पहुंच आए। इससे हंगामा हो गया। संतों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर बैठक और चर्चा करने से उन्हें रोका गया। बैठक के दौरान मीडिया कर्मियों को वहां से बाहर भेजने पर भी पुलिस और संतों के बीच तनातनी की स्थिति बन गई।

पढ़ें पूरी खबर...

सहानुभूति नहीं, अधिकार चाहिए...हाथ में कटोरा लेकर आगरा कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांग, विधानसभा घेराव की चेतावनी

आगरा कलेक्ट्रेट के सामने दिव्यांगजनों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

आगरा में आज जिला मुख्यालय का नजारा कुछ अलग ही दिखाई दे रहा था। कलेक्ट्रेट में दाखिल होते ही हाथों में कटोरा लिए बैठे दिव्यांगजन नजर आए। मामला भी कुछ ऐसा था कि जिसने भी यह दृश्य देखा, कुछ पल के लिए ठिठक गया। सैकड़ों की संख्या में दिव्यांगजन अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर रहे थे।

पढ़ें पूरी खबर...

6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी...CM योगी का बड़ा ऐलान, बोले- हर हफ्ते मिलेंगे नियुक्ति पत्र

सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों को लेकर योगी सरकार की पारदर्शिता और युवाओं को रोजगार देने की नीति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सरकार की बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3,446 प्राविधिक सहायकों और 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति-पत्र वितरित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में बिना भेदभाव, आरक्षण के नियमों का पालन और मेरिट के आधार पर चयन अपने आप में बड़ी चुनौती है, लेकिन उनकी सरकार ने इसे संभव कर दिखाया है।

पढ़ें पूरी खबर...

BHU अस्पताल जाने वाली सड़कें बनीं तालाब, चंद घंटों की बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल

BHU गेट

पूर्वांचल के AIIMS कहे जाने वाले काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में चंद घंटे की मूसलाधार बारिश ने विश्वविद्यालय की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। BHU के मुख्य गेट से लेकर अस्पताल परिसर तक कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न हो गईं और रास्ते दरिया में तब्दील नजर आए।

पढ़ें पूरी खबर...

यूपी में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को मिलेगी रफ्तार, ₹18,400 करोड़ से बनेंगे 5 नए लिंक और कॉरिडोर

एक्सप्रेसवे नेटवर्क

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 5 नए लिंक एक्सप्रेस-वे और प्रमुख एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं को मंजूरी दी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी को नये एक्सप्रेसवे के लिए हजारों करोड़ रुपये दिए हैं। जिनमें विंध्य पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे, जेवर लिंक एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और का लिंक शामिल है।

पढ़ें पूरी खबर...

किसान सम्मान निधि में करोड़ों का खेल; प्रतापगढ़ में लाखों पंजीकरण संदिग्ध, जांच से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जांच में करीब 3.15 अरब रुपये के घपले की आशंका सामने आई है। कुंडा तहसील क्षेत्र में बड़ी संख्या में फर्जी पंजीकरण कराकर सरकारी योजना का लाभ लेने का मामला जांच एजेंसियों के सामने आया है। कृषि निदेशालय, दिल्ली और केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) की जांच में गड़बड़ी के कई अहम तथ्य सामने आने के बाद जिला प्रशासन में खलबली मच गई है।

पढ़ें पूरी खबर...

बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, आधा दर्जन लोगों पर घेरकर मारपीट का आरोप

रसिक राज गोस्वामी

विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मंदिर के समीप एक सेवायत के साथ सरेशाम मारपीट और धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित सेवायत रसिक राज गोस्वामी ने एक नामजद व्यक्ति समेत करीब आधा दर्जन लोगों पर घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

पढ़ें पूरी खबर...

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर