यूपी में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को मिलेगी रफ्तार, ₹18,400 करोड़ से बनेंगे 5 नए लिंक और कॉरिडोर

UP Expressway News: उत्तर प्रदेश में नए एक्सप्रेसवे और लिंक कॉरिडोर के लिए ₹18,400 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। इससे विंध्य, गंगा एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी होगी बेहतर।
UP government Allocated for New Expressways Link Corridors Across Uttar Pradesh
एक्सप्रेसवे नेटवर्क(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Uttar Pradesh New Expressway: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 5 नए लिंक एक्सप्रेस-वे और प्रमुख एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं को मंजूरी दी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी को नये एक्सप्रेसवे के लिए हजारों करोड़ रुपये दिए हैं। जिनमें विंध्य पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे, जेवर लिंक एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और का लिंक शामिल है।

इससे प्रदेश में मेरठ, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर को हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी। जानकारी के मुताबिक योगी सरकार ने नये एक्सप्रेसवे के लिए 18 हजार 400 करोड़ रुपये दिए गए हैं। बता दें कि इसके विस्तार के लिए पीएम मोदी ने 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के दौरान ऐलान किया था।

वित्त मंत्री ने पेश किया था 59 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट

जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 59 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया था। उत्तर प्रदेश में पानीपत-गोरखपुर, गोरखपुर-शामली और गोरखपुर-सिलीगुड़ी जैसे बड़े एक्सप्रेसवे पर कार्य प्रगति पर है। यूपी सरकार अब लिंक एक्सप्रेसवे के जरिये राज्य के बड़े एक्सप्रेसवे का नेटवर्क ग्रिड बनाने की तैयारी में है।

5 नए लिंक एक्सप्रेस-वे

विंध्य एक्सप्रेसवे

जानकारी के मुताबिक विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए बजट में 6580 करोड़ रुपये मिले हैं। प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र जैसे छह जिलों को इसका लाभ प्राप्ल होगा। यह एक्सप्रेसवे पूर्वांचल और विंध्य क्षेत्र के औद्योगिक व खनिज संपन्न जिलों को हाईस्पीड नेटवर्क से जोड़ेगा। इसे 333 KM लंबा पहाड़ी और नदी इलाके में बनाया जा रहा है।

गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार

गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ से हरिद्वार तक विस्तार को मंजूरी मिली है जिसके लिए 5780 करोड़ रुपये आए हैं। इसका विस्तार मेरठ से आगे मुजफ्फरनगर और रुड़की होते हुए हरिद्वार उत्तराखंड तक होगा। अभी मेरठ से प्रयागराज तक 594 KM लंबा गंगा एक्सप्रेसवे चल रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे लिंक में 100 गांव आने की संभावना है।

विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे

2380 करोड़ के खर्च से विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के विस्तार को मंजुरी मिली है। यह लिंक सोनभद्र से चंदौली होते हुए गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। 117 KM लंबा लिंक एक्सप्रेसवे सोनभद्र, चंदौली को सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा इससे सोनभद्र को विंध्य एक्सप्रेसवे के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से लखनऊ व दिल्ली से कनेक्टिविटी मिलेगी।

UP government Allocated for New Expressways Link Corridors Across Uttar Pradesh
किसान सम्मान निधि में करोड़ों का खेल; प्रतापगढ़ में लाखों पंजीकरण संदिग्ध, जांच से मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे

जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 400 करोड़ का है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, हरदोई-फर्रुखाबाद के माध्यम से यह गंगा एक्सप्रेसवे तक कनेक्टिविटी देगा। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि फर्रुखाबाद के आलू उत्पादन और टेक्सटाइल प्रिंटिंग उद्योग में तैयार माल तेजी से दिल्ली-लखनऊ के मार्केट तक पहुंच सकेगा।

जेवर एयरपोर्ट-गंगा एक्सप्रेसवे लिंक

जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से लिंक करने के लिए 250 करोड़ रुपये की मंजुरी मिली है। इस बजट से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर को बुलंदशहर के जरिये गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। जो ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जेवर में नोएडा एयरपोर्ट को सीधे गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इससे वेस्ट यूपी में बुलंदशहर, मेरठ और पूर्वांचल को जेवर एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

UP government Allocated for New Expressways Link Corridors Across Uttar Pradesh
BHU अस्पताल जाने वाली सड़कें बनीं तालाब, चंद घंटों की बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल

चिल्ला रेगुलेटर एलिवेटेड फ्लाईओवर

जानकारी के मुताबिक दिल्ली-नोएडा के बीच चिल्ला एलिवेटेड फ्लाईओवर को भी बजट प्राप्त हुआ है। इसके सिए दिल्ली मयूर विहार के पास चिल्ला रेगुलेटर से नोएडा के महामाया फ्लाईओवर को जोड़ने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर के लिए 100 करोड़ आवंटित हैं।

किसानों से लीं गई 80% जमीनें

बताया जा रहा है कि 5 नए लिंक एक्सप्रेस-वे पर यूपी एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) काम कर रहा है। इसके तहत भूमि खरीद की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है। पांचों लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 80 से 92% भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है, टेंडर भी निकल चुके हैं। कंपनियों को काम एलॉट होने के बाद निर्माण शुरू हो जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com