UP दिनभर में आज की 10 बड़ी खबरें सोर्स- AI
उत्तर प्रदेश

UP Top 10 News: CM योगी की पुलिस को फटकार, AMU में छात्राओं का बवाल और लखनऊ में प्रदर्शन; पढ़ें 10 बड़ी खबरें

UP News Updates: CM योगी की अफसरों को चेतावनी, AMU में बवाल, शिक्षक भर्ती पर घमासान और आगरा में भूमि विवाद से लेकर प्रयागराज की बदलती तस्वीर तक, पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें एक साथ।

अमन मौर्या

Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

जनता दर्शन में पुलिस की शिकायतों पर भड़के CM योगी, SSP से लेकर थानेदारों तक को दी सख्त चेतावनी

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की शिकायतें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार हर पीड़ित की उचित समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और शीघ्रता से किया जाए।

पढ़ें पूरी खबर...

AMU में बवाल! मेस के खाने और सफाई को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन, प्रॉक्टर टीम पर धक्का-मुक्की का आरोप- VIDEO

एएमयू के अब्दुल्लाह हॉल में खराब मेस खाने और अव्यवस्था पर छात्राओं का विरोध प्रदर्शन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के अब्दुल्लाह हॉल में सोमवार को मेस और साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं के विरोध के दौरान हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। छात्राओं ने अपनी समस्याओं को लेकर नारेबाजी करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। इसी दौरान छात्राओं और मौके पर पहुंची प्रॉक्टर टीम के बीच विवाद होने के आरोप लगाए गए।

पढ़ें पूरी खबर...

Agra Collectorate Land Dispute: अंजुमन मोहमदिया सोसाइटी ने पेश किया दस्तावेज, 1919 से वक्फ संपत्ति का दावा

आगरा कलेक्ट्रेट की जमीन विवाद में अंजुमन मोहमदिया सोसाइटी ने पेश किया दस्तावेज

आगरा में कलेक्ट्रेट परिसर से सटी करीब 10 हजार वर्गमीटर बेशकीमती जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को नया मोड़ आ गया। जिला प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के जवाब में अंजुमन मोहमदिया सोसाइटी के सहायक सचिव हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपने पक्ष से दस्तावेज प्रशासन को उपलब्ध कराए।

पढ़ें पूरी खबर...

जमींदार नहीं, गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ...SP नेता के बयान पर ओपी राजभर का करारा तंज, कहा- तरस आता है

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपनी पैदाइश को लेकर की गई टिप्पणी पर सपा नेता ओम प्रकाश सिंह पर तीखा पलटवार किया है। सोशल मीडिया पर उन्हें ‘मित्र ओम प्रकाश सिंह जी’ संबोधित करते हुए राजभर ने कहा कि पिछले दो दिनों से उनका बयान सामने आ रहा है। बयान सुनकर उन्हें हैरानी नहीं हुई, बल्कि ओम प्रकाश सिंह पर तरस आया।

पढ़ें पूरी खबर...

Varanasi Waterlogging: 3-4 सितंबर की लापरवाही पड़ी भारी! जांच बैठते ही इंजीनियर पर गिरी गाज

सांकेतिक फोटो

योगी सरकार ने जनसमस्याओं के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया है। वाराणसी में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के निर्माण खंड (वि./यां.) में तैनात अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है।

पढ़ें पूरी खबर...

दिव्यांगता प्रतिशत घटाना मेडिकल बोर्ड के अधिकार क्षेत्र से बाहर...इलाहाबाद HC ने नीट अभ्यर्थी को दी राहत

इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र में मेडिकल बोर्ड और अपीलीय प्राधिकरण द्वारा दिव्यांगता प्रतिशत घटाए जाने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 के अभ्यर्थी आलोक कुमार गुप्ता को राहत देते हुए उसके दिव्यांगता प्रमाण पत्र को मान्य माना और दिव्यांग श्रेणी के तहत आरक्षण का लाभ देने का निर्देश दिया है।

पढ़ें पूरी खबर...

FSDA से हटाए गए केमिस्टों का फूटा गुस्सा, बहाली की मांग लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास का किया घेराव

एफएसडीए के आउटसोर्स बेंच केमिस्टों का विरोध प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग की प्रयोगशालाओं में आउटसोर्स पर काम कर रहे बेंच केमिस्टों ने नौकरी से हटाए जाने का विरोध शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में बेंच केमिस्ट सोमवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंचे और अपनी बहाली की मांग की।

पढ़ें पूरी खबर...

लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल: 100 सुरक्षाकर्मियों को अचानक हटाने पर धरना, बहाली की मांग पर अड़े गार्ड्स

नौकरी से 100 सुरक्षाकर्मियों को निकाले जाने पर NSUI संग धरना प्रदर्शन

लखनऊ विश्वविद्यालय में लंबे समय से काम कर रहे करीब 100 सुरक्षा कर्मियों को अचानक हटाए जाने का मामला सामने आया है। नौकरी जाने से नाराज सुरक्षा कर्मियों ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 के पास धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की।

पढ़ें पूरी खबर...

UP में शिक्षक भर्ती में बड़ा गैप: 38 लाख से ज्यादा TET पास, भर्तियां निकलीं सिर्फ 8.46 फीसदी; आंदोलन तेज

यूपी में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की पात्रता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या लगातार बढ़ती गई, लेकिन इसके मुकाबले शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापित पदों की संख्या काफी कम रही। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2011 से अब तक प्रदेश में 38,05,377 अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास कर चुके हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

देशी बम और गुंडा टैक्स के खौफ से मुक्त हुआ प्रयागराज! यूपी डायलॉग में विशेषज्ञों ने सराहा योगी सरकार का विजन

प्रयागराज में 'यूपी डायलॉग' कार्यक्रम

संगम नगरी प्रयागराज में फ्रेंड्स ऑफ यूपी के कार्यकर्ताओं ने यूपी डायलॉग-ए डिकेड ऑफ यूपी के बैनर तले संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में योगी सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में हुए विकास, आर्थिक बदलाव, इंफ्रास्ट्रक्चर, कानून-व्यवस्था, निवेश, रोजगार और पर्यटन क्षेत्र में हुए परिवर्तन पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में 200 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

पढ़ें पूरी खबर...

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की भारी फजीहत! प्रत्याशी को मिला महज 1 वोट, कांग्रेस के आगे सारी रणनीति फेल

Supreme Court Hindi Service: हिंदी दिवस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐलान, अब आसान हिंदी में समझ सकेंगे फैसले

Disha Salian Case में FIR दर्ज! सिर्फ आदित्य ठाकरे नहीं, बाकी नाम सुनकर भी लगेगा शॉक; एक्शन मोड में CBI

होर्मुज के बाद सऊदी ने भी बंद की तेल की पाइपलाइन, भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

CM भजनलाल की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर: 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित; भ्रष्टाचारियों पर सख्त प्रहार