बीजेपी के 8 उम्मीदवार (सोर्स- सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

UP Rajya Sabha Election: कोई मंत्री तो कोई पूर्व सांसद.. जानिए बीजेपी के 8 उम्मीदवारों की पूरी प्रोफाइल

UP Rajya Sabha Election 2026: यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने 8 उम्मीदवार घोषित किए हैं। आइए जानते है इन उम्मीदवारों का परिचय, विधानसभा का गणित और आठवीं सीट के लिए मुकाबले की पूरी कहानी।

स्निग्धा श्रीवास्तव

BJP Rajya Sabha Candidates Profile: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपने 8 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। हमेशा की तरह इस बार भी बीजेपी ने उम्मीदवारों के चयन में क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरण के साथ संगठनात्मक अनुभव को ही प्राथमिकता दी है। मौजूदा विधानसभा संख्याबल के आधार पर बीजेपी सात सीटों पर आसानी से जीत हासिल कर सकती है, जबकि आठवीं सीट के लिए भाजपा को अतिरिक्त वोटों की जरूरत पड़ेगी।

भाजपा की लिस्ट में पार्टी ने सरकार, संगठन, पिछड़ा वर्ग, दलित, महिला और प्रबुद्ध वर्ग से जुड़े नेताओं को जगह दी है। इसमें धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडे, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार जैसे नेताओं को पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा है।

आइए संक्षिप्त में जानते है बीजेपी ने इन 8 नेताओं की प्रोफाइल

1. धर्मपाल सिंह:

धर्मपाल सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं साथ ही बरेली की आंवला विधानसभा सीट से विधायक भी हैं। वर्तमान में वह पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख ओबीसी (लोधी राजपूत) नेताओं में उनकी गिनती होती है। बीजेपी ने उनकी लंबी सियासी अनुभव को देखते हुए केंद्र की राजनीति में उन्हें उतारने का फैसला किया है।

2. राधाकांत ओझा:

राधाकांत ओझा प्रयागराज के जाने माने अधिवक्ता हैं व इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कानूनी क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए और प्रबुद्ध वर्ग और ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उन्हें मौका दिया है।

3. प्रकाश पाल:

प्रकाश पाल बीजेपी यूपी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इससे पहले प्रकाश पाल कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। पाल समाज और ओबीसी वर्ग के बीच उनकी संगठनात्मक सक्रियता बेहद महत्वपूर्ण है। RSS और ABVP पृष्ठभूमि से आने वाले प्रकाश पाल तीन दशकों से भी अधिक समय से भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाते रहे है। पाल यूपी भाजपा में प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष और कई जिलों के संगठन मंत्री का कार्य भी कर चुके हैं। प्रदेश में पिछड़े वर्गों का ध्यान बीजेपी की ओर आकर्षण करने के लिए उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है।

4. विद्यासागर सोनकर:

विद्यासागर सोनकर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य है। सोनकर बीजेपी के पूर्व प्रदेश महामंत्री भी हैं। जौनपुर और पूर्वांचल क्षेत्र से आने वाले विद्यासागर की गिनती सोनकर समाज के प्रमुख नेताओं में की जाती है। संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहने के कारण वे एक समर्पित गैर-जाटव दलित चेहरे के रूप में अपनी पहचाने बना चुके है।

5. गोपी कृष्ण पांडे:

गोपी कृष्ण पांडे बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काफी चर्चित सदस्य है। यूपी में पार्टी के प्रमुख ब्राह्मण चेहरों में गोपी कृष्ण पांडे का नाम भी शामिल है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत एबीवीपी से की थी। उनकी पहचान गुटबाजी से दूर रहने वाले कुशल नेता के रूप में रही है। बलिया जिले के रसड़ा से ताल्लुक रखने वाले कृष्ण पांडे पूर्वांचल में ब्राह्मण समाज के साथ-साथ बीजेपी के वैचारिक वोट बैंक को साधने में महत्वपुर्ण भूमिका निभा सकते है।

6. प्रियंका सिंह रावत:

प्रियंका सिंह रावत बाराबंकी लोकसभा सीट से पूर्व सांसद और बीजेपी की प्रदेश मंत्री भी हैं। वह दलित समाज के पासी वर्ग से आने वाली प्रमुख महिला नेताओं में से एक हैं। पार्टी संगठन में उनकी सक्रियता और महिला प्रतिनिधित्व के लिहाज से उनका चयन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह वर्तमान में पंकज चौधरी की टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

7. राम प्रताप सिंह चौहान:

राम प्रताप सिंह चौहान आगरा के एत्मादपुर से पूर्व विधायक व बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। ब्रज क्षेत्र में राजपूत समाज के बीच उनकी पकड़ और संगठन के प्रति लंबे समय से सक्रियता को देखते हुए भाजपा ने उन्हें राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। वे वर्तमान में प्रदेश महामंत्री के रूप में संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। UGC समेत कई मुद्दों को लेकर ठाकुर समाज की नाराजगी को दूर करने के उद्देश्य से ठाकुर समुदाय से आने वाले राम प्रताप सिंह को भाजपा ने राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।

8. श्रुति गंगवार:

बीजेपी की उभरती हुई महिला नेता और प्रदेश पदाधिकारी श्रुति गंगवार पूर्व केंद्रीय मंत्री व झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी हैं। रुहेलखंड और बरेली मंडल क्षेत्र से बीजेपी की सक्रिय महिला युवा नेता श्रुति ओबीसी समाज से आती है। बता दें कि श्रुति गंगवार वर्तमान में अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन भी हैं। कुर्मी मतदाताओं के बीच उनका अच्छा प्रभाव माना जाता है।

विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

BJP की राज्यसभा लिस्ट से बढ़ी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, हरदीप पुरी और BL वर्मा की मंत्रिमंडल से होगी छुट्टी?

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक