योगी आदित्यनाथ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

यूपी में कुदरत का कहर, 24 घंटे में 101 की मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, अधिकारियों को दिया निर्देश

UP Rain and Lightning Death: प्रदेश में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से हुए नुकसान पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलों को हर तीन घंटे में स्थिति का अपडेट देने के लिए कहा है।

अमन मौर्या

CM Yogi Relief Package: यूपी में बीते 24 घंटे में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से हुए नुकसान पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। लगभग 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश से जनहानि, पशुहानि समेत कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर पीड़ितों की मदद और मुआवजा जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जिलों को हर तीन घंटे में स्थिति का अपडेट देने के लिए कहा गया है।

यूपी के बाराबंकी, बहराइच, कानपुर देहात, बस्ती, संभल, हरदोई, उन्नाव समेत 19 जिलों में जनहानि, पशुहानि और फसल हानि की जानकारी सामने आई है। वहीं, खराब मौसम की वजह से काफी संख्या में मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

मुआवजे का किया ऐलान

सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम को राहत कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए कहा है। साथ ही निर्देश दिया है कि मुआवजा राशि, बचाव अभियान समेत अन्य कार्यों को सोशल मीडिया पर अपडेट किया जाए। सभी जिलों को हर 3 घंटे में स्थिति का अपडेट भेजने के लिए भी कहा गया है।

डिप्टी सीएम ने दिया निर्देश

राज्य में धूल भरी आंधी के कारण हुई क्षति और कई लोगों की मौत पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, यह एक दुखद घटना है, यह एक प्राकृतिक आपदा है। तत्काल निर्देश दिए गए हैं कि जहां कहीं भी जान-माल का नुकसान हुआ है, वहां फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण किया जाए, और अधिकारियों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

भारी नुकसान की खबर

उत्तर प्रदेश में बुधवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान ने काफी नुकसान किया है। कई जगह बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए जबकि कई जगह कच्चे घर जमींदोज हो गए। घरों की दीवारें गिरने की भी कई घटनाएं हुई है। प्रदेश के कई जिलों में इस आंधी-तूफान के कारण कई लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में कई जगह आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हुई हैं।

101 लोगों की मौत

अब तक प्राप्त सूचना के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मौसम के कहर से प्रयागराज में 21, भदोही में 18, प्रतापगढ़ में 4, मिर्जापुर में 15, फतेहपुर में 10, उन्नाव और बदायूं में 6-6, बरेली में 4, सीतापुर में 2, रायबरेली और चंदौली में 2-2, कानपुर देहात में 2, हरदोई और संभल में 2-2, कौशांबी, शाहजहांपुर, सोनभद्र और लखीमपुर में भी 1-1 लोगों की जान गई है।

बुधवार शाम को यूपी में भीषण बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली से अब तक 101 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। साथ ही 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा