महिला पंचायत सहायक ने जिला ब्लॉक संघ अध्यक्ष को चप्पलों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

UP में MY समीकरण पर चली चप्पल! भरी सभा में महिला ने अध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ाकर कर पीटा: VIDEO

Prayagraj में एक महिला पंचायत सहायक ने जिला ब्लॉक संघ अध्यक्ष की चप्पलों से पिटाई कर दी। अध्यक्ष ने गुहार लगाई है कि उसके साथ अन्याय हुआ है। वहां मौजूद किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की।

सौरभ शर्मा

UP Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मीटिंग के दौरान एक महिला पंचायत सहायक ने जिला ब्लॉक संघ अध्यक्ष को चप्पलों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। भरी सभा में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया और लोग सिर्फ तमाशा देखते रह गए। अध्यक्ष किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब हुए। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक महकमे में खलबली मचा दी है।

यह पूरा विवाद पद न मिलने की नाराजगी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पीड़ित प्रवीण यादव प्रयागराज के 23 ब्लॉकों के संघ अध्यक्ष हैं और पंचायत सहायकों के कामकाज की देखरेख करते हैं। वहीं, आरोपी महिला शमशीर बानो सोरांव ब्लॉक में पंचायत सहायक के पद पर तैनात है। प्रवीण ने पंचायत सहायकों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था, जिसमें उन्होंने शमशीर बानो को भी जोड़ा था। यहीं से दोनों के बीच विवाद की शुरुआत हुई, जो मारपीट तक पहुंच गई।

अध्यक्ष न बन पाने की थी खुन्नस

प्रवीण यादव के अनुसार, शमशीर बानो संघ अध्यक्ष बनना चाहती थीं, लेकिन निर्विरोध चुनाव होने और साथियों का समर्थन न मिलने के कारण वह चुनाव नहीं लड़ सकीं। इसी बात को लेकर वह उनसे नाराज चल रही थीं। प्रवीण का आरोप है कि जब उन्होंने शमशीर को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, तो वह ग्रुप में उनके खिलाफ लगातार अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने लगीं। जब प्रवीण ने उन्हें फोन करके ऐसा करने से मना किया, तो शमशीर ने उन्हें सबक सिखाने की धमकी दी और फोन पर भी गाली-गलौज की, जिसका जवाब प्रवीण ने भी उसी लहजे में दिया।

मीटिंग के बहाने बुलाया और कर दी पिटाई

शुक्रवार को शमशीर बानो ने प्रवीण को एक दूसरे नंबर से फोन कर भगवतपुर ब्लॉक में एक मीटिंग होने की बात कहकर बुलाया। जब प्रवीण वहां पहुंचे तो कोई मीटिंग नहीं हो रही थी। उन्होंने शमशीर बानो को फोन किया, तो उसने 10 मिनट में पहुंचने की बात कही। कुछ देर बाद शमशीर ब्लॉक पहुंची और सीधे मीटिंग हॉल में घुस गई। वहां उसने एडीओ के बारे में पूछा और फिर अचानक प्रवीण यादव के पास पहुंचकर बिना कुछ कहे अपनी चप्पल उतारकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। प्रवीण बचने के लिए इधर-उधर भागते रहे, लेकिन महिला ने उन्हें दौड़ाकर पीटा। प्रवीण ने कहा कि इस घटना से वह बहुत आहत हैं और एयरपोर्ट थाने में आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। मामले की सूचना खंड विकास अधिकारी को दे दी गई है, जिन्होंने कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन