उदयवीर सिंह और अजय राय (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग, अजय राय के 'बरगद' वाले बयान पर उदयवीर सिंह का पलटवार

Congress vs SP: यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अजय राय के कांग्रेस को 'बरगद का पेड़' बताने वाले बयान पर सपा प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने पलटवार करते हुए गठबंधन धर्म की याद दिलाई।

करुणा नंद शाहवाल

Congress vs SP in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश देने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस को बरगद का पेड़ बताते हुए कहा कि क्षेत्रीय दलों को कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ना चाहिए। इस पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने पलटवार किया है।

उदयवीर ने क्या कहा?

उदयवीर सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अजय राय जो भी कह रहे हैं, वह उनके विचार हैं और कांग्रेस की अपनी समस्या है। समाजवादी पार्टी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है। बैठक में इसके बड़े नेता शामिल हुए थे, उनके बीच जो भी बातें हुईं, वे अधिक महत्वपूर्ण मानी जाएंगी। उसी बातचीत के आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि इधर-उधर की बातचीत में वह विश्वास नहीं रखते और इंडिया ब्लॉक के नेताओं को भी नियमों का पालन करना होगा।

योगी सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उदयवीर सिंह ने कहा कि सरकार के मुताबिक रोजाना पुलिस पर हमले हो रहे हैं। प्रदेश में अपराध कम नहीं हो रहे हैं तो सीएम योगी के दावे का क्या हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि अपराधी प्रदेश छोड़ दें? मुझे लगता है कि अपराधी भाजपा में शामिल हो गए हैं, जहां उन्हें संरक्षण मिल रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब पुलिस पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठते हैं और दबाव पड़ता है तो किसी गरीब का एनकाउंटर कर दिया जाता है। अगर कानून-व्यवस्था ठीक है तो अपराध कम करके दिखाएं और जनता को सुरक्षा देकर दिखाएं।

अजय राय ने कांग्रेस को बताया बरगद का पेड़

इससे पहले भी बातचीत में अजय राय ने कहा था कि कांग्रेस बरगद का पेड़ है, जिसे कोई न तो उखाड़ सकता है और न ही कमजोर कर सकता है। क्षेत्रीय दलों को कांग्रेस का साथ देना चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो उन्हें छाया दे सकती है।

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस

UPSC के 100 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में होंगे शामिल, स्मारक सिक्का-डाक टिकट होगा जारी

माल उठाया लेकिन कभी पहुंचाया ही नहीं, चोरी के मामले में दो भारतीय दोषी करार! वारदात के लिए ऐसे करता था खेल