सीएम योगी- अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

यूपी MLC चुनाव 2026: 6 सीटों पर नतीजे घोषित, भाजपा ने 4 और सपा ने 2 सीटों पर दर्ज की जीत

UP MLC Election Result: उप्र MLC चुनाव के 6 निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित हो गए हैं। भाजपा ने चार सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि सपा को दो सीटें मिलीं। यहां पढ़ें विजयी उम्मीदवारों की पूरी जानकारी-

स्निग्धा श्रीवास्तव

UP MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव में एक स्नातक और पांच शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। घोषित नतीजों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में दो सीटें गई हैं। चुनाव परिणामों में भाजपा ने स्नातक क्षेत्र की एक सीट और शिक्षक क्षेत्र की तीन सीटों पर कब्जा जमाया। वहीं, सपा ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की दो सीटों पर जीत दर्ज की।

छह सीटों पर विजयी उम्मीदवारों की सूची

घोषित परिणामों के अनुसार, मेरठ स्नातक क्षेत्र से दिनेश कुमार गोयल ने जीत हासिल की है। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ से उमेश द्विवेदी और मेरठ से चंद्र शर्मा भाजपा के टिकट पर विजयी घोषित किए गए हैं।

सपा ने वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से लाल बिहारी यादव और आगरा शिक्षक क्षेत्र से डॉ. आकाश अग्रवाल के जरिए जीत दर्ज की। इसके अलावा, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र से भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों विजयी घोषित किए गए हैं।

01 स्नातक तथा 05 शिक्षक क्षेत्र के उम्मीदवारों को विजयी घोषित कर दिया गया है।

घोषित परिणाम निम्नवत हैं-

  1. मेरठ स्नातक क्षेत्र- दिनेश कुमार गोयल (भारतीय जनता पार्टी)

  2. लखनऊ शिक्षक क्षेत्र- उमेश द्विवेदी (भारतीय जनता पार्टी)

  3. वाराणसी शिक्षक क्षेत्र- लाल बिहारी यादव (समाजवादी पार्टी)

  4. आगरा शिक्षक क्षेत्र- डॉo आकाश अग्रवाल (समाजवादी पार्टी)

  5. मेरठ शिक्षक क्षेत्र- श्री चंद्र शर्मा (भारतीय जनता पार्टी)

  6. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र- डाo हरि सिंह ढिल्लो (भारतीय जनता पार्टी)

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी