BJP MLC Candidates Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 11 सीटों में से 6 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसके मुताबिक भाजपा ने वाराणसी स्नातक से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल, इलाहाबाद से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर से फैजाबाद शिक्षक से ध्रुव त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
बता दे कि यूपी में शिक्षक एवं स्नातक कोटे की विधान परिषद की 11 सीटों और राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद आज से ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और एमएलसी के नामांकन प्रक्रिया संबंधित सीटों के मंडल मुख्यालयों पर आयोजित होगी।
बता दें कि यूपी विधान परिषद में स्नातक कोटे की लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक सीटों पर चुनाव होनो है। शिक्षक कोटे की लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली मुरादाबाद व गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर प्रतिनिधि का चुनाव होना है। जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया 6 अक्टूबर तक चलेगी। प्रक्रिया संबंधित सीटों के मंडल मुख्यालयों लखनऊ, मेरठ, आगरा, वाराणसी, झांसी, बरेली एवं गोरखपुर में आयोजित होगी।
यूपी में विधान परिषद की खाली हो रही 11 एमएलसी सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतगणना के बाद 27 अक्टूबर को चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित होंगे। जारी अधिसूचना के मुताबिक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
बता दें कि वर्ष 2020 के एमएलसी चुनाव में शिक्षक सीट पर बीजेपी के श्रीचंद शर्मा ने माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के ओमप्रकाश शर्मा को हराकर जीत दर्ज की थी। जो इसी सीट से लगातार आठ बार चुनाव जीत चुके थे और स्नातक सीट पर भाजपा के दिनेश गोयल ने भी शर्मा गुट के हेम सिंह पुंडीर को हराया था।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही पांच प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। इस लिस्ट में पुराने चेहरे शामिल हैं जो वर्तमान में एमएलसी हैं। लखनऊ स्नातक सीट पर अवनीश कुमार, आगरा स्नातक सीट पर डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह और बरेली मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को प्रत्याशी बनाया गया है।
लखनऊ शिक्षक सीट पर उमेश द्विवेदी और मेरठ शिक्षक सीट से श्रीचन्द्र शर्मा को पार्टी ने एक बार फिर मैदान में उतारा है। छह दिसंबर 2026 को जो 11 सीटें खाली हो रही हैं उनमें भाजपा की छह, सपा की 3 और एक शिक्षक दल व एक निर्दलीय के पास हैं।
मेरठ स्नातक- दिनेश गोयल
इलाहाबाद-झांसी स्नातक- अशोक कुमार राठौर
वाराणसी शिक्षक- डॉ. प्रमोद मिश्रा
आगरा शिक्षक- इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक- ध्रुव त्रिपाठी