दोबारा भी जीत जाऊंगा...मायावती के बयानों पर चंद्रशेखर का पलटवार, लोकसभा चुनाव रद्द कराने की मांग, देखें VIDEO

MP Chandra Shekhar Azad Speech: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के बयानों पर चंद्रशेखर आजाद का बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव रद्द कराएं, नगीना से दोबारा जीत कर दिखाऊंगा।

Chandra Shekhar Azad On Mayawati Statement: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद चंद्रशेखर आजाद ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने मीडिया से बातचित कर चुनौती देते हुए कहा कि यदि चुनाव को लेकर कोई सवाल है, तो सरकार लोकसभा का पूरा चुनाव रद्द करा दे, वह नगीना और बिजनौर से दोबारा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जनता के प्यार और विश्वास के दम पर वह फिर से जीत दर्ज करेंगे।

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती का सम्मान करने की बात कही, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि उनके आसपास के लोग उन्हें सही फीडबैक नहीं दे रहे हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगे मुकदमों और संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि जब जनता पर अत्याचार होता है, तो वह एक भाई होने के नाते पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह मुकदमों या जेल से डरने वाले नहीं हैं और जब तक उनके शरीर में सांस है, वह अपने समाज के अधिकारों और महापुरुषों के सपनों को पूरा करने के लिए अपनी लड़ाई पूरी ताकत से जारी रखेंगे।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com