आईपीएस अधिकारियों को तबादला  सौजन्य-सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश

UP में बड़ा IPS फेरबदल, मेरठ-झांसी समेत 9 जिलों के पुलिस कप्तान बदले, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

UP Police Transfer: उत्तर प्रदेश में बड़ा IPS फेरबदल हुआ है। मेरठ, झांसी, गोंडा, सुल्तानपुर, बिजनौर, संभल और बलरामपुर समेत कई जिलों के SP-SSP बदले गए हैं।

प्रिया जैस

IPS Officers Transfer in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े फेरबदल के तहत कई IPS अधिकारियों का तबादला किया है। BBGTS मूर्ति को मेरठ का SSP नियुक्त किया गया है, जबकि अविनाश पांडे को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। विकास कुमार झांसी के SSP बने हैं। साथ ही गोण्डा, सुल्तानपुर, बिजनौर, संभल और बलरामपुर में भी बदलाव किए गए हैं।

गोण्डा-मेरठ-सुल्तानपुर में बड़ा बदलाव

गोण्डा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, आईपीएस आरआर बैच 2014 को सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक के जिम्मेदारी सौंपी गई। सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक चारू निगम, आईपीएस आरआर बैच 2014 को लखनऊ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई।

मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय, आईपीएस आरआर बैच 2015 का तबादला लखनऊ में पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के तौर पर किया गया। झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति, आईपीएस आरआर बैच 2015 का तबादला मेरठ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के तौर पर किया गया।

बिजनौर-सम्भल समेत हरदोई में बड़ा तबादला

बिजनौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक, आईपीएस आरआर बैच 2015 को पुलिस अधीक्षक के तौर पर गोंडा भेजा गया। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, आईपीएस आरआर बैच 2017 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है और झांसी भेजा गया।

सम्भल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार, आईपीएस आरआर 2018 का तबादला बिजनौर में किया गया। बाराबंकी पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी, आईपीएस-एसपीएस-को सम्भल के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

हरदोई पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह, आईपीएस-एसपीएस- को बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक के तौर पर भेजा गया।

CJP Protest LIVE: आप सब कुछ नहीं रोक सकते, दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन की पाबंदियों पर SC की टिप्पणी

Bypoll Results 2026 Live: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें ताजा अपडेट

कौन हैं नवी पिल्लै, जिन्हें मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार? भारत से भी है कनेक्शन

मुंबई से दिल्ली जाने वाले सावधान! CJP के प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द व री-शेड्यूल, देखें लिस्ट

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार सूरज ढलने के बाद क्यों हुआ? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई वजह