यूपी के गोरखपुर में आप नेता की मौत के बाद मामला गरमाया (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

UP में AAP नेता की मौत के बाद मचा बवाल, पुलिस के साथ झड़प और पथराव; SHO का सिर फटा

AAP नेता कुंज बिहारी निषाद की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। निषाद के ऊपर पिछली 23 तारीख को 12 लोगों ने ऊन पर हमला किया था आज उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

सौरभ शर्मा

UP AAP leader Death: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में मंगलवार का दिन भारी हंगामे और हिंसा से भरा रहा। यहां आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता कुंज बिहारी निषाद की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद शहर के एक क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। निषाद को 23 अगस्त को मारपीट में गंभीर चोटें आई थीं। उनकी मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। इस दौरान हुए पथराव भी हो गया और इसमें एक थानेदार भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

कुंज बिहारी निषाद, जो बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार करते थे, इन्होंने पिछले नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 14 से पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। यह पूरा विवाद 50 हजार रुपये के बकाये को लेकर शुरू हुआ। 23 अगस्त की शाम, कुंज बिहारी अपने साले के साथ मोहल्ले के ही अभिषेक पांडेय के घर बकाया पैसा मांगने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान अभिषेक ने अपने 10-12 साथियों के साथ मिलकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें कुंज बिहारी और उनका साला बुरी तरह घायल हो गए थे।

पैसे मांगने पर हुआ था जानलेवा हमला

घायल होने के बाद कुंज बिहारी की तहरीर पर गोरखनाथ थाने में अभिषेक पांडेय, हिमाचल पांडेय और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों घायलों को गोरखनाथ क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह कुंज बिहारी ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर फैलते ही परिवार और आम आदमी पार्टी के समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया, जिससे स्थिति बिगड़ गई।

अस्पताल में हंगामा और पुलिस से झड़प

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे, अस्पताल परिसर और उसके बाहर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने अस्पताल कर्मचारियों से अभद्रता की और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, तो भीड़ और उग्र हो गई। पुलिस ने जब कुंज बिहारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाने का प्रयास किया, तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प शुरू हो गई। इसी दौरान हुए पथराव में गोरखनाथ के एसएचओ शशि भूषण राय के सिर में पत्थर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल