सुप्रीम कोर्ट सोर्स-सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Uttar Pradesh Pension Scheme: अगर किसी कर्मचारी का पेंशन से जुड़ा दावा खारिज किया जाता है तो अधिकारियों को पहले उसे अपना पक्ष रखने का मौका देना होगा।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश, तय समय में भुगतान में देरी हुई तो सरकार को देना होगा 9 प्रतिशत सलाना ब्याज

  • पेंशन के लिए आवेदन मिलने के छह माह के अंदर ही अधिकारियों को लेना होगा फैसला

  • वे कर्मचारी होंगे लाभांवित जिन्हें किसी वैध योजना के तहत किया गया था नियमित

Supreme Court Pension Decision: उत्तर प्रदेश सरकार के 2021 और 2024 के दो पेंशन कानूनों को सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया। यह कानून उन कर्मचारियों की पेंशन छिन रहे थे जिन्होंने पहले दैनिक वेतन, मस्टर रोल या वर्क चार्ज पर सालों तक काम किया और बाद में पक्के हुए। सरकार ने तर्क दिया था कि पक्का होने से पहले की नौकरी को पेंशन में शामिल नहीं किया जाएगा।

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब कर्मचारी ने सरकार की सेवा की है और बाद में उसे नियमित भी कर दिया गया है तो उसकी पुरानी सेवा को नहीं मिटाया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि सरकार कानून बदल सकती है लेकिन कोर्ट के अंतिम फैसले को समाप्त नहीं कर सकती।

कर्मचारियों को मिलेगा अपना पक्ष रखने का मौका

अब ऐसे ​रिटायर कर्मचारी और उनके वारिस पेंशन के लिए दावा कर सकेंगे और उत्तर प्रदेश सरकार को भी उनके दावों पर छह माह के भीतर फैसला लेना होगा। देरे होने पर 9 प्रतिशन ब्याज देना पड़ेगा।

अगर किसी कर्मचारी का पेंशन से जुड़ा दावा खारिज किया जाता है तो अधिकारियों को पहले उसे अपना पक्ष रखने का मौका देना होगा। उसके बाद ही अधिकारी उचित कारणों बताते हुए अपना आखिरी फैसला जारी कर सकेंगे।

इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का फायदा उन कर्मचारियों को मिल सकता है जिन्हें किसी योजना के अंतर्गत पक्का किया गया है। इसमें वो कर्मचारी होंगें जिन्होंने पक्का होने से पहले वर्क-चार्ज्ड, अस्थानी, दैनिक वेतनभोगी या मस्टर रोल पर काम किया है। अब उनकी पुरानी सेवा को भी पेंशन के लिए अर्हक सेवा में शामिल करने का दावा किया जा सकता है।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 दिसंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा