यूपी कांग्रेस कार्यालय सोर्स- IANS
उत्तर प्रदेश

सीट-शेयरिंग पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का बड़ा दावा! 150 से कम सीटों पर नहीं लड़ेंगे चुनाव, बयान से गरमाई सियासत

UP Election Seat Sharing: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रभारी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी 150 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी।

नितिन कुमार राय

UP Vidhan Sabha Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल तैयारियां शुरु कर दी है। इस बीच यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि पार्टी 150 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगियों के बीच सीट-शेयरिंग पर अक्टूबर में अंतिम फैसला होने की संभावना है। कांग्रेस के पास राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार मौजूद हैं।

150 से कम सीटों पर नहीं लड़ेगी चुनाव

राज्य प्रभारी ने जोर देकर कहा कि गठबंधन के तहत कांग्रेस पार्टी 150 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी। गौतम ने कहा, "सीट-शेयरिंग पर अक्टूबर महीने में अंतिम फैसला होने की संभावना है। आगे कहा कि गठबंधन के तहत, कांग्रेस पार्टी 50 प्रतिशत सीटें पाने की हकदार है। कांग्रेस 150 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों से कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सीट-शेयरिंग पर काम कर रही है। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और मैं इस काम को देख रहे हैं।

सपा और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के मुख्य सहयोगी

राज्य प्रभारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी  'इंडिया' गठबंधन के मुख्य सहयोगी हैं। इन दोनों पार्टियों ने राज्य में 2024 का लोकसभा चुनाव गठबंधन के तौर पर लड़ा था। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति बनाने और संगठनात्मक तैयारी को मजबूत करने के मकसद से 3 और 4 अक्टूबर को मथुरा में दो दिन की संगठनात्मक बैठक करेगी।

बीजेपी बना रही है रणनीति

ब्रज क्षेत्र में होने वाली इस अहम बैठक की अध्यक्षता BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे। बैठक में पार्टी की चुनावी तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ BJP नेता हिस्सा लेंगे। क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों के भी चर्चा में शामिल होने की संभावना है। दो दिन की इस बैठक में ब्रज क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक स्थिति, जमीनी स्तर पर तैयारियों और पार्टी के राज्य व क्षेत्रीय नेतृत्व के बीच तालमेल को और बेहतर बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है।

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई

AIIB Meeting: एआईआईबी की बैठक में भाग लेने कतर पहुंचीं वित्त मंत्री, जानें भारत के लिए क्यों अहम है यह दौरा

FCRA संशोधन बिल पर जेपीसी की दूसरी बैठक कल! गृह और कानून मंत्रालय के अधिकारी देंगे क्लॉज-वाइज जानकारी