यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय इमरजेंसी वार्ड में भर्ती (Image- Social Media) 
उत्तर प्रदेश

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अचानक बेहोश होकर गिरे, इमरजेंसी वार्ड में कराए गए भर्ती, इलाज जारी

Ajay Rai Fainted: अजय राय एक कार्यक्रम के दौरान अचानक बेहोश गए। उनको ज्यादा बेचैनी और दर्द की शिकायत के बाद तत्काल मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अर्पित शुक्ला

Ajay Rai Hospitalised: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। अजय राय एक कार्यक्रम के दौरान अचानक बेहोश गए। उनको ज्यादा बेचैनी और दर्द की शिकायत के बाद तत्काल मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां अजय राय डॉक्टर्स की टीम निगरानी में हैं। इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, अजय राय आज अपने घर पर सोडियम कम होने की वजह से बेहोश हुए थे। उनको मेदांता लखनऊ के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया है। फिलहाल मेडिकल जांच चल रही है।

कार्यक्रम के दौरान हुए बेहोश

बता दें कि लखनऊ में कांग्रेस का 'प्रदेश स्तरीय शिक्षक एवं चिकित्सक सम्मेलन' नाम का कार्यक्रम चल रहा था। इस कार्यक्रम में सुप्रिया श्रीनेत और अविनाश पांडे भी शामिल हुए. इसी कार्यक्रम में अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इससे पहले उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का विरोध कर रहा है, तो वो कांग्रेस परिवार ही है।

क्य़ा कहा अजय राय ने?

अजय राय ने कहा कि ये संघर्ष सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग, अध्यापक, डॉक्टर और आम नागरिक के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ता एक्टिव हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र, अधिकारों और न्याय की रक्षा के लिए है, यह आगे भी लगातार जारी रहेगी।

अजय राय ने कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा कि हम मजदूरों की लड़ाई लड़ रहे हैं और मिलकर संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए आज मजदूर दिवस के अवसर पर मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

क्या कहा डॉक्टर्स ने?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राय ने कार्यक्रम के दौरान दर्द और बेचैनी की शिकायत की थी, जिसके कुछ ही देर बाद वे बेहोश होकर गिर पड़े। मेदांता लखनऊ के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि राय की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। उन्होंने कहा, "सीने में दर्द, बेचैनी और बेहोशी की शिकायत के बाद उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। विशेषज्ञों की देखरेख में उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।" उनकी हालत के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा