बसपा प्रमुख मायावती सोर्स- सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश

UP Elections 2027: BSP ने घोषित किया तीसरा उम्मीदवार, सुल्तानपुर से इम्तियाज अहमद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

BSP Candidate Sultanpur: UP चुनाव 2027 से पहले बसपा ने सुल्तानपुर सीट से इम्तियाज अहमद भुट्टो को पार्टी का तीसरा प्रत्याशी बनाया है। मायावती के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने इसकी घोषणा की।

अमन मौर्या

BSP Candidate List UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने एक और उम्मीदवार का ऐलान किया है। पार्टी ने सुल्तानपुर विधानसभा सीट से इम्तियाज अहमद भुट्टो को प्रत्याशी घोषित किया है। बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर विधानसभा सीट-188 सुल्तानपुर से इम्तियाज अहमद को प्रत्याशी और प्रभारी बनाया गया है।

अखिलेश के PDA को बताया धोखा

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश में पीडीए रथ निकालने का ऐलान किया है। बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए रथ को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पीडीए का अलग मतलब निकालते हुए कहा कि अखिलेश यादव के पीडीए का मतलब 'धोखा' है।

सपा पर लगाए गंभीर आरोप

विश्वनाथ पाल ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि कि बाबा साहब के नाम पर बने 'भीम नगर' जिले का नाम बदलकर 'संभल' कर दिया गया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मायावती ने 2007 की तर्ज पर जनता का गठबंधन तैयार कर 2027 में भी अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

बीएसपी ने पहले उतारे दो उम्मीदवार

बता दें, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बसपा ने तीसरा प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले बसपा ने जयसिंहपुर सदर से मधुबाला वर्मा और लंभुआ विधानसभा सीट से शैलेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। विश्वनाथ पाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर पार्टी ने यह फैसला लिया है। पार्टी कार्यकर्ता उनके फैसले के साथ हैं।

मायावती के लिए हर कार्यकर्ता बराबर: विश्वनाथ पाल

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की कार्यशैली का जिक्र करते हुए विश्वनाथ पाल ने कहा कि उनके लिए कोई भाई-भतीजा नहीं होता, बल्कि पार्टी का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता बराबर होता है।उन्होंने बताया कि मायावती, किसी की गलती सामने आने पर कार्रवाई भी करती हैं और वापस भी करती हैं।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 2027 विधानसभा चुनाव में मायावती ने अकेले लड़ने का फैसला किया है और उनके इस फैसले पर पार्टी के लोग उनके साथ हैं।

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम

जनरल धीरज सेठ का रूस दौरा खत्म, नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर से आर्टिलरी अकादमी तक, जानें दौरे की खास बातें

Bihar Flood Tragedy: भागलपुर में बाढ़ के पानी ने ली 6 बच्चों की जान, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा