मुन्नी देवी व निखिल (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

पांच बच्चों की मां को बेटे की उम्र के लड़के से हुआ इश्क, दोनों ने रचाई शादी, पति बोला- कैसे रोक लूं?

Ambedkar Nagar News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में एक अनोखी शादी सामने आई है। यह शादी इस उन कहावतों की तस्दीक है भी है, जिनमें कहा जाता है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती, इश्क अंधा होता है।

अभिषेक सिंह

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में एक अनोखी शादी सामने आई है। यह शादी इस उन कहावतों की तस्दीक है भी है, जिनमें कहा जाता है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती, इश्क अंधा होता है। क्योंकि यहां एक 5 बच्चों की मां ने अपने बड़े बेटे की उम्र के प्रेमी संग विवाह कर लिया है।

जहांगीरगंज इलाके के हुसैनपुर खुर्द गांव में रहने वाली पांच बच्चों की मां ने अपने बेटे की उम्र के लड़के से शादी कर ली है। हालांकि शादी के दौरान महिला का पति मौजूद था, लेकिन वह दूसरे आदमी से शादी करने को लेकर इमोशनल हो गया। इमोशनल पति ने कहा, "जब मेरी पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती तो मैं क्या कर सकता हूं?"

कैसे परवान चढ़ा मुन्नी देवी का प्यार

जानकारी के मुताबिक, अंबेडकर नगर के जहांगीरगंज थाना इलाके का रहने वाला निखिल कबाड़ खरीदने देवरिया गया था। देवरिया जिले के भटनी थाना इलाके में कबाड़ की दुकान करने वाले निखिल की अक्सर उसी इलाके की रहने वाली मुन्नी देवी से मुलाकात होती थी। ये मुलाकातें धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल गईं।

बड़े बेटे की उम्र का है ब्वॉयफ्रेंड

सबसे हैरानी की बात यह है कि निखिल की प्रेमिका यानी उसकी नई पत्नी मुन्नी देवी के बड़े बेटे की उम्र की है। इसके बावजूद निखिल ने मुन्नी देवी से शादी करने का फैसला किया। जब इस अफेयर के बारे में मुन्नी देवी के परिवार और उनके पति को पता चला, तो घर में काफी हंगामा हुआ।

अपने फैसले पर अड़ी रही मुन्नी देवी

समाज का हवाला देते हुए उनके पति और रिश्तेदारों ने मुन्नी देवी पर रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाया, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रहीं और अपने परिवार को साफ-साफ बता दिया कि वह निखिल के साथ अपनी ज़िंदगी बिताना चाहती हैं। मुन्नी देवी के फैसले के बाद मामला और बढ़ गया।

फिलहाल दोनों ने अलापुर थाना इलाके के एक मशहूर हनुमान मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली। मुन्नी देवी का पहला पति भी मौजूद था। पहले पति ने दुखी होकर कहा, "जब वह मेरे साथ नहीं रहना चाहती तो मैं उसे अपने साथ रहने के लिए कैसे मजबूर कर सकता हूं?" शादी के बाद वह अपने पांच बच्चों के साथ घर लौट आया।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी