Representative Image 
उत्तर प्रदेश

पानी के विवाद को लेकर चाचा ने चलाई गोली, भतीजे को उतारा मौत के घाट, अन्य घायल

दामिनी सिंह

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) से एक खौफनाक घटना सामने आई है। जहां पानी को लेकर चल रहा विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि रविवार रात करीब सवा नौ बजे 7 बार फायरिंग हुई। इस गोलीबारी (Firing) में चाचा ने भतीजे पर गोली चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया तो वहीं इस फायरिंग में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें लखनऊ (Lucknow) ट्रामा सेंटर भेजा गया है। 

समाचार एजेंसी Ani के मुताबिक हरदोई के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि जनपद के थाना अतरौली क्षेत्र में देर शाम को पंप साइड से पानी लगाने के विवाद को लेकर मंगला चरण पांडे नामक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। इसमें उसके एक भतीजे की मृत्यु (Nephew Death) हो गई और दूसरा भतीजा एवं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।   

राजेश द्विवेदी ने यह भी कहा कि घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है, उनकी स्थिति स्थिर है। अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है और बंदूक भी बरामद कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि घटना के सामने आने के बाद से ही कस्बे में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें