ट्रांसपोर्ट नगर में हुए हादसे में घायल लोगों से मिलने पहुंचे सीएम योगी (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

ट्रांसपोर्ट नगर हादसा: अस्पताल पहुंचे सीएम योगी ने जाना पीड़ितों का हाल-चाल, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को इमारत गिरने से हुए हादसे में घायल लोगों से मुलाकात करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़ितों से उनका हाल-चाल जाना।

शुभम पाठक

लखनऊ: शनिवार को लखनऊ के टांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला इमारत के गिरने से हुए हादसे मामले में मृतकों की संख्या बढ़ कर 8 हो गई है और 28 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। इमारत गिरने से घायल लोगों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आज सीएम योगी आदित्यनाथ आज अस्पताल पहुंचकर हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकत की और उनका हाल-चाल जाना।

अस्पताल में भर्ती घायल लोगों से मुलाकात करने पहुंचे सीएम योगी को लेकर घायल लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारा हालचाल जाना और पूछा कि इलाज ठीक चल रहा है या नहीं। बात अगर इस मामले में कार्रवाई की करें तो ट्रांसपोर्ट नगर में हुए हादसे के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। वहीं इस मामले में इमारत के मालिक राकेश सिंघल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

अमित वर्मा ने की पुष्टि

वहीं इस मामले में अब जाकर कई सारे बयान सामने आ रहे है, जिसके लिए संयुक्त आयुक्त कानून व्यवस्था अमित वर्मा ने बताया कि इस पूरे मामले में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 28 लोग घायल हैं। एसडीआरएफ टीम की मंजूरी मिलने तक हमारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा। वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि जो तीन मंजिला इमारत गिरी है उसका निर्माण करीब चार साल पहले हुआ था।

पीड़ितों ने बताया इमारत कैसे गिरा

बात अगर इमारत गिरने की वजह की करें तो हादसे में घायल लोगों ने बताया कि वे अपना सामान पैक कर रहे थे। अचानक इमारत एक तरफ झुक गई और फिर गिर गई। इससे पहले कि हम कुछ समझ पाते, इमारत ढह गई। इसके साथ ही इस मामले में हरदोई निवासी घायल प्रदीप के मुताबिक, मैं काफी समय से वहां काम कर रहा हूं। अचानक बिल्डिंग गिर गई। हमें कुछ पता ही नहीं चल सका। जब तक हम भागे, कांच हमारे ऊपर गिर गया। जिससे हम घायल हो गए।

विलख पड़ी प्रदीप की मां

बात अगर हादसे में घायल लोगों की करें तो हादसे में घायल प्रदीप की मां ने बताया कि अब हमारे पास कुछ नहीं बचा है। हमारा एक बेटा है, वह भी घायल हो गया। इलाज तो फ्री हो गया, लेकिन सरकार मदद करती तो अच्छा होता। हमारे पास खाने को कुछ नहीं है।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल