मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों को सिखाएं सबक: गोरखपुर में जनता दर्शन में CM योगी का सख्त निर्देश

CM Yogi Adityanath ने गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान भूमि कब्जा मामलों पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। कहा- गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रिया सिंह

CM Yogi Adityanath Gives Strict Orders at Janata Darshan: गोरखपुर में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों की शिकायतें सुनने पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर पीड़ित की समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से होगा। भूमि कब्जे की शिकायतों पर CM योगी ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गरीबों की जमीनों पर माफिया व दबंगों का कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सुनीं 200 से अधिक लोगों की समस्याएं

रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन में CM योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। CM खुद लोगों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनते रहे और उनके प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे।

भूमि कब्जा मामलों पर सख्ती

जनता दर्शन में कुछ लोगों ने जमीन कब्जा की शिकायतें रखीं, जिस पर CM योगी ने कहा, “गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों को ऐसा सबक सिखाया जाए कि दोबारा हिम्मत न हो।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी माफिया या दबंग को संरक्षण न मिले और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

बीमारों को उपचार में सहायता का आश्वासन

कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। CM योगी ने तुरंत निर्देश दिया कि इलाज का अस्पताल अनुमान पत्र तैयार कर शासन को भेजा जाए ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि उपलब्ध कराई जा सके। एक महिला की डायलिसिस की समस्या पर उन्होंने आदेश दिया कि तुरंत आर्थिक प्रबंध किया जाए।

लापता बच्चे के मामले पर संवेदनशीलता

अंबेडकरनगर की एक महिला ने अपने बच्चे और उसकी साइकिल के गायब होने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस को जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाने के निर्देश दिए और कार्रवाई तेज करने को कहा।

जनता दर्शन की सोशल मीडिया पर झलक

CM योगी के आधिकारिक ‘X’ हैंडल से कार्यक्रम की तस्वीर साझा की गई, जिसमें लिखा, “जनता की आकांक्षाओं व अधिकारों की पूर्ति ही सुशासन का आधार है। अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।”

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल