सूर्य प्रताप शाही (फोटो-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में खाद की कमी नहीं, कृषि मंत्री बोले-कालाबाजारी करने वालों पर एक्शन जारी

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में खाद की कोई कमी नहीं है। खाद की आपूर्ति के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है। वहीं उन्होंने कहा कि कालाबाजारी करने वालों पर एक्शन जारी है।

Saurabh Pal

लखनऊः उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्‍य में खाद की कोई कमी नहीं है। सरकार प्रदेश के किसानों को समय से खाद और बीज की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से सक्रिय है। कृषि मंत्री शाही ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि जायद की फसलों की बुवाई शुरू हो चुकी है और किसानों को आवश्यकता अनुसार बीज और उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।

कृषि मंत्री ने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों को किसी भी प्रकार की खाद की कमी न हो, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं। शाही ने बताया कि इस वर्ष खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में अब तक 27 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध हो चुका है। इसके अलावा 10 लाख मीट्रिक टन यूरिया की और आपूर्ति की जा रही है, जिससे कुल उपलब्धता 37 लाख मीट्रिक टन तक रहेगी।

मंत्री शाही ने कहा कि पिछले वर्ष खरीफ में 32.84 लाख मीट्रिक टन यूरिया की खपत हुई थी, इस बार उससे अधिक खाद मौजूद है। मंत्री ने कहा कि खाद वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी की शिकायतों पर सरकार ने कतई न बर्दाश्त करने की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई की है। अब तक 26 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और 580 फुटकर विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी की गयी है।

बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र में शिकायत मिलने पर जांच के बाद जिला कृषि अधिकारी बलरामपुर को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एक अन्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कृषि मंत्री ने बताया कि जुलाई माह में केंद्र सरकार की ओर से 10 लाख मीट्रिक टन यूरिया और भेजा जाएगा, जिससे सितंबर तक सभी आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी, एसएसपी सहित सभी प्रमुख उर्वरकों की भरपूर उपलब्धता है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर