मृतक छात्र और स्थानीय थाना।  
उत्तर प्रदेश

शिक्षक के अवैध संबंध की छात्र को हो गई थी जानकारी, मांगता था पैसे, मिली दर्दनाक मौत

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शिक्षक ने अपने छात्र की निर्मम हत्या कर दी। शिक्षक को छात्र उनके अवैध संबंध को लेकर ब्लैकमेल करता था। उनसे पैसे की मांग करता था, जिस कारण उसकी हत्या की।

रंजन कुमार

Kanpur Student Murder News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में शिक्षक ने 11वीं के छात्र की हत्या कर दी। उसने छात्र को मिलने को स्कूल के पास बुलाया और चाकू से गला रेत दिया। छात्र शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। वह लहूलुहान हालत में जान बचाने को पास के पेट्रोल पंप की ओर भागा। लोगों ने उसे देखा और तत्काल परिवार को सूचना दी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान 17 साल के सौरभ पाल की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मरने से पहले छात्र ने शिक्षक पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

अब तक की पुलिस जांच में रुपए के लेन-देन के विवाद की बात सामने आई है। आरोपी शिक्षक फरार है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। सौरभ के पिता की 3 साल पहले मौत हो चुकी है। वह बहन और जीजा के साथ रहता था। रविवार शाम जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर झींझक की घटना है। बताया जाता है कि छात्र लगातार शिक्षक को उसके अवैध संबंध को लेकर ब्लैकमेल कर रहा था। वह इसे छिपाने के लिए उनसे पैसे की मांग करता था। इससे परेशान होकर शिक्षक ने उसकी हत्या कर दी।

बहन के साथ रहता था सौरभ पाल

सौरभ पाल मूल रूप से रूरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरायपुर अंबियापुर का रहने वाला था। उसकी मां मुन्नी देवी गांव में अकेले रहती हैं। पिता सुभाष पाल की 3 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। बड़ा भाई नीतेश दिल्ली में जॉब करता है। दो बड़ी बहनों रचना और रुचि की शादी हो चुकी है। रचना की शादी डेरापुर में हुई। छोटी बहन की शादी झींझक में हुई। उसके पति चंद्रशेखर ट्रक चलाते हैं। सौरभ 5 साल से झींझक में अंबेडकर नगर वार्ड में बहन रुचि के पास रहता था। वह अवंतीबाई इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था।

मिलने बुलाया और रेत दिया गला

चचेरे भाई अजय पाल ने बताया कि धुन्नू सिंह किड्स इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाने वाले काकोरी (लखनऊ) निवासी अनूप सिंह से सौरभ की जान-पहचान थी। अनूप दो साल से इलाके के रसूखदार धुन्नू सिंह के प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रहा है। उसने रविवार शाम 6:30 बजे कॉल करके सौरभ को स्कूल के पास मिलने के लिए बुलाया था। सौरभ शाम 7 बजे पहुंचा तो अनूप वहां बैठा था। उसने चाकू से सौरभ के गले पर वार कर दिया। गला कटते सौरभ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सौरभ जान बचाने के लिए पास के पेट्रोल पंप पर पहुंचा। मरने से छात्र ने शिक्षक का नाम बताया।

परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज

सीओ डेरापुर सौरभ कुमार वर्मा ने बताया कि सीएचसी झींझक में इलाज के दौरान सौरभ ने बताया कि शिक्षक अनूप सिंह ने उसे चाकू मारा। परिजनों की तहरीर पर आरोपी शिक्षक अनूप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीओ सौरभ कुमार वर्मा ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि अनूप सिंह और सौरभ पाल के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद में हत्या की गई। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच