आजम खान (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

सपा के आजम कल सीतापुर जेल से होंगे रिहा, 2 साल बाद रामपुर की धरती पर रखेंगे पांव

Azam Khan Released From jail: सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान कल सीतापुर जेल से रिहा होंगे। जेल प्रशासन औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। सुबह सात बजे उनके रिहा होने की संभावना है।

Saurabh Pal

UP Politics: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान कल यानी मंगलवार को जेल से रिहा होंगे। जानकारी के मुताबिक आजम खान की रिहाई की कागजी औपचारिकताएं कल पूरी की जाएंगी। इसके अलावा सुरक्षा संबंधी अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूत्रों का कहना है कि कल 7 बजे सीतापुर जेल से आजम के रिहा होने की उम्मीद है।

सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद आजम खान सीधे रामपुर के लिए रवाना होंगे, जहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। सीतापुर जेल प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि रिहाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके।

23 महीने बाद अपने रामपुर में होंगे आजम खान

वहीं आजम खान की रिहाई को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। इसके अलावा 23 महीने से जेल बंद आजम खान की रिहाई की खबर से उनके समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस विषय पर आजम के वकील जुबेर अहमद खान ने बताया कि आजम खान के कोर्ट से लगभग 55 और बाकी परवाने दूसरी कोर्ट से गए हैं। टोटल कितने परवाने पहुंच गए हैं, इसक बारे में नहीं बता सकता है। कुछ परवाने वहां पहुंच गए हैं।

2 दिन पहले जेल से छूट जाते आजम लेकिन...

गौरतलब है कि आजम खान पिछले कई 23 महीनों से जेल में बंद हैं। कोर्ट में लंबी लड़ाई के बाद उन्हें एक के बाद एक मामले में जमानत मिलती चली गई। अततः अब जाकर उन्हें सभी मामलों में जमानत मिल पाई है। बीते एक सप्ताह में उन्हें दो अहम मामलों में जमानत मिली थी। इसके बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया था, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस ने उनपर लगे आरोपों में 2 अन्य धाराएं जोड़ दी थीं, जिसके कारण रिहाई के लिए उनका इंतजार बढ़ गया था।

बसपा के संपर्क में आजम खान!

आजम खान की जेल से रिहाई की खबर ने यूपी की सियासत में खलबली मचा दी है। चर्चा है कि लगभग अपना आधा राजनीतिक जीवन समाजवादी पार्टी में बिताने के बाद आजम खान बसपा के साथ मायावती के नेतृत्व में नई सियासी पारी का आगाज कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक आजम खान की पत्नी ने बसपा नेता आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के संपर्क में हैं।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो