आजम खान की जेल में बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर पहुंचे तो इलाज कराने से किया इनकार, जेल प्रशासन चिंतित 
उत्तर प्रदेश

आजम खान की जेल में बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर पहुंचे तो इलाज कराने से किया इनकार, जेल प्रशासन चिंतित

Azam Khan in Rampur Jail: आजम खान को दो पैन कार्ड मामले में सात साल जेल की सजा हुई है। उनके बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम दो पासपोर्ट मामले में सजा काट रहे हैं।

अर्पित शुक्ला

Rampur News: जेल में बंद चल रहे सपा के वरिष्‍ठ नेता आजम खान की तबीयत बिगड़ गई है। जब दो डॉक्टर उपचार करने के लिए जेल अस्‍पताल पहुंचे तो आजम खान ने जांच करवाने से इनकार कर दिया। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आजम खान ने इससे पहले परिवार वालों से मिलने से भी मना कर दिया था। उन्हें दो पैन कार्ड मामले में सात साल की सजा हुई है, वहीं उनके बेटे अब्दुल्ला को दो पासपोर्ट मामले में भी सात साल की सजा मिली है।

इस मामले में जेल प्रशासन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। शनिवार को जिला अस्पताल से जनरल फिजीशियन डॉ हसीब और सर्जन डॉ आरिफ रसूल आजम खान का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए जिला कारागार पहुंचे थे। लेकिन, आजम ने जांच कराने से साफ मना कर दिया।

इस वजह से दोनों डॉक्टरों को खाली हाथ लौटना पड़ा। हालांकि, एक दिन पहले नेत्र सर्जन ने उनकी आंखों की जांच की थी। जेल प्रशासन आजम खान की सेहत को लेकर काफी चिंतित है और उन्हें लगातार दवाइयां दी जा रही हैं। जेल जाने से पहले भी आजम खां की तबीयत ठीक नहीं थी और वे दिल्ली के अस्पताल में इलाज करा चुके हैं।

सेना पर विवादित बयान मामले में 11 दिसंबर को आएगा फैसला

दूसरी तरफ, भारतीय सेना पर विवादित बयान देने के आठ साल पुराने मामले में शनिवार को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में बहस पूरी हो गई है।  अदालत इस मामले में 11 दिसंबर को फैसला सुनाएगी। यह मामला 2017 का है, जब आजम खान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप लगा था। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था।

23 दिसंबर को इस मामले में सुनवाई

इसके अलावा, आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट से मिली सात साल की सजा के खिलाफ अभियोजन पक्ष ने सजा बढ़ाने के लिए अपील दायर की है। इस अपील पर 23 दिसंबर को सुनवाई होगी। एडीजीसी सीमा सिंह राणा ने इसकी पुष्टि की है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z