शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

अब गौमांस बेचकर भारत का पेट भरेगा? शंकराचार्य का BJP पर हमला, बोले- इतने पर तो पाकिस्तान राष्ट्रमाता बना देता

Shankaracharya Avimukteshwaranand: शंकराचार्य ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, आखिर गौमाता को राष्ट्र माता एवं राज्य माता घोषित कर उनकी रक्षा करने में सरकार के सामने क्या कठिनाई है?

अर्पित शुक्ला

Shankaracharya on Beef Export: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद लगातार सरकार पर हमलावर हैं। एक बार फिर उन्होंने गोमांस के निर्यात को लेकर BJP पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना प्रयास भारत में हुआ अगर उतना पाकिस्तान में भी होता तो वहां भी गौमाता के प्राणों की रक्षा सुनिश्चित कर उनको राष्ट्रमाता घोषित कर दिया जाता।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि भारत में खुद हिंदूवादी कहने वाली सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही है। आखिर गौमाता को राष्ट्र माता एवं राज्य माता घोषित कर उनकी रक्षा करने में सरकार के सामने क्या कठिनाई है? उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब गौमांस के व्यापार से ही भारत का पेट भरेगा।

गौमाता की रक्षा के लिए कानून बनाना चाहिए

शंकराचार्य ने कहा कि गौमाता की रक्षा और प्रतिष्ठा के लिए सरकार को स्वयं संज्ञान लेकर कानून बनाना चाहिए था। जब लोकतंत्र में हर जगह बहुमत से फैसला होता है तो गौमाता की रक्षा के लिए इस देश का बहुमत बार बार निवेदन कर रहा है फिर भी बहुमत का अपमान क्यों किया जा रहा है।

सरकार ने हिंदुओं के साथ छल किया

उन्होंने कहा कि भारत में सभी सनातनी चाहते हैं कि गौमाता राष्ट्रमाता घोषित हों लेकिन स्वतंत्रता के 78 साल बाद भी हिंदुओं की आवाज को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि धिक्कार है सरकारों को जिन्होंने हिंदुओं के वोट लेकर हिंदुओं के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सनातनी राजनीति का प्रारंभ कर अपने गौमाता के प्राणों एवं सनातनी मूल्यों की रक्षा करें।

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार शंकराचार्य गविष्ठी यात्रा के लिए आज काशी से रवाना होंगे और 3 मई से गोरखपुर से गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा की शुरुआत करेंगे। यह गविष्ठी यात्रा 403 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान शंकराचार्य आम लोगों से बात चीत करके उनको गौरक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगे।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे